बिग न्यूज: भाजपा छोड़ आए छह नेता बने लोजपा के उम्मीदवार, LJP ने जारी की 42 प्रत्याशियों की सूची – News18 हिंदी

पटना. बड़ी खबर ये है कि लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इनमें सबसे चौंकाने वाले वो छह नाम हैं जो भाजपा से लोजपा में शामिल हुए हैं. इनमें राजेंद्र सिंह को दीनारा से, रामेश्वर चौरसिया को सासाराम से, इंदु देवी कश्यप को जहानाबाद से, रविंद्र यादव  को झाझा, अमरपुर से  मृणाल शेखर को और उषा विद्यार्थी को पालीगंज से टिकट दिया गया है.

आइये एक नजर डालते हैं प्रत्याशियों की जारी लिस्ट पर.

1. शेखपुरा- इमाम गजाली
2. डुमरांव- अखिलेश कुमार सिंह3. करगहर- राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह

4. बेलहर- अर्चना कुमार उर्फ बेबी यादव
5. सिकंदरा (सुरक्षित)- रविशंकर पासवान
6. चेनारी (सुरक्षित)- चंद्रशेखर पासवान
7. झाझा- डॉक्टर रविंद्र यादव
8. तारापुर- मीना देवी
9. कुटुम्बा (सुरक्षित)- सरूण पासवान
10. बरबीघा- डॉक्टर मधुकर कुमार
11. अगरपुर- डॉक्टर मृणाल शेखर
12. चकाई- संजय कुमार मंडल
13. संदेश- श्वेता सिंह
14. बाराबट्टी (सुरक्षित) -रेणुका देवी
15. गोविंदपुर- रणजीत यादव उर्फ रणजीत प्रसाद
16. नवादा- शशि भूषण कुमार
17. मोकामा- सुरेश सिंह निषाद
18. सूर्यगढ़ा- रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह
19. मसौढ़ी (सुरक्षित)- परशुराम कुमार
20. रफीगंज- मनोज सिंह
21. नोखा- डॉक्टर कृष्ण कबीर
22. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
23. कुर्था- भुवनेश्वर पाठक
24. बेलागंज- रामाश्रय शर्मा उर्फ पुण्यदेव शर्मा
25. राजपुर (सुरक्षित)- निर्भय कुमार निराला
26. अतरी- अरविंद कुमार सिंह
27. दिनारा- राजेंद्र सिंह
28. ब्रह्मपुर- हुलास पांडेय
29. पालीगंज- उषा विद्यार्थी
30. धोरैया (सुरक्षित)- दीपक कुमार पासवान
31. इमाकगंज (सुरक्षित)- श्रीमति शोभा
32. शेरघाटी- मुकेश कुमार यादव
33. जमालपुर- दुर्गेश कुमार सिंह
34. टिकारी- कमलेश शर्मा
35. अगिगांव (सुरक्षित)- राजेश्वर पासवान
36. सासाराम- रामेश्वर चौरसिया
37. जहानाबाद- इंदू देवी कश्यप
38. सुल्तानगंज- नीलम देवी
39. ओबरा- डॉक्टर प्रकाश चंद्र
40. नवीनगर- विजय कुमार सिंह
41. घोसी- राकेश कुमार सिंह
42. मखदुमपुर (सुरक्षित)- रानी कुमारी

[embedded content]

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का नेतृत्व नहीं स्वीकार करने की वजह से लोजपा हाल में ही एनडीए (NDA) से अलग हुई है. हालांकि अलग होने के बाद भी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगने का ऐलान कर चुकी है. बुधवार को लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा था कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल करेगी, क्योंकि वे सभी के प्रधानमंत्री हैं और उनकी कार्यशैली सभी को पता है.

हालांकि पार्टी को  भारतीय जनता पार्टी  (BJP) की ओर से साफ संदेश दिया गया है कि वह बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का नाम लेकर वोट नहीं मांग सकती है.

Related posts