अमेरिकी राष्ट्रपति ने 15 बार मोदी का नाम लिया, कहा- जब से सत्ता संभाली, तब से पाकिस्तान की जमीन से आतंक के खात्मे में जुटा हूं

अहमदाबाद.अमेरिकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को परिवार समेत अहमदाबाद पहुंचे। 22 किमी का रोड शो किया और साबरमती आश्रम भी गए। मोटेरा स्टेडियम में‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में 27 मिनट का भाषण दिया। इसमें उन्होंने 15बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। मोदी की तारीफ में 2.30 मिनट बोले। ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद और उसकी विचारधारा को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जब से मैंने राष्ट्रपति पद संभाला है, तब से मेरी सरकार पाकिस्तान की जमीन से आतंकवाद खत्म करने के लिए काम कर रही है।

ट्रम्प के भाषण के 9 पॉइंट

1# भारत से लगाव

ट्रम्प ने कहा, ‘हम 8 हजार मील कीदूरीतय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नए मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है। भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा।भारत दुनियाभर में इंसानियत के लिए एक उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे नायाब देश है।जो देश अपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वहीमहानहै।’

2# मोदी की तारीफ

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिए गर्व नहीं हैं, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की है। यही भारत की भी कहानी है।मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिनवे बहुत टफ हैं।’

3# रक्षा

‘हम दुनिया के सबसे बेहतरीन हेलिकॉप्टर, रॉकेट, फाइटर प्लेन बनाते हैं। 3 अरब डॉलर मूल्य के हेलिकॉप्टर हम भारत की सेना को देने जा रहे हैं। भारत हमारा बड़ा डिफेंस पार्टनर है। हम दोनों देश एकसाथ भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में संप्रभुता को बनाए रखने का काम करेंगे।’

4# आतंकवाद

‘हम इस्लामिक टेररिज्म खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। आज आईएसआईएस का खात्मा हो चुका है। हमने उसे 100% नेस्तनाबूद कर दिया है।अमेरिका की सरहदें आतंक के लिए हमेशा से बंद रहेंगी। इसलिए हमने अमेरिका में एंट्री के नियमों को सख्त बनाया है। अमेरिका में जो भी आतंक फैलाने के इरादे से आएगा, उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। हर देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा चाहता है। यहां अमेरिका और भारत अपनी-अपनी विचारधारा के साथ एकसाथ काम कर सकते हैं। हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और उसे सीमा पार आतंकवाद खत्म करने को कहा है।’

5# कारोबार
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। हम ट्रेड डील को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम एक अच्छी डील को आकार दे सकते हैं। हालांकि, वे बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 40%बढ़ा है। भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। भारत की तरक्की दुनिया के लिए फायदेमंद है।’

6# विज्ञान

‘भारत और अमेरिका स्पेस के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। भारत ने चंद्रयान मिशन लॉन्च किया था। इस पर आगे भी काम हो रहा है। अमेरिका इसमें सहयोग करना चाहता है। पहली ह्यूमन स्पेस फ्लाइट के मिशन में भी हम सहयोग के लिए तैयार हैं। भारत बहुत आगे आया है, यह नहीं कहा जा सकता कि भारत कितना और आगे जाएगा। दूसरे देश जो सोच भी नहीं सकते, भारत का भविष्य उसे वहां तक आगे ले जाएगा।’

7# विविधता में एकता

‘हमारे देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिनआत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। इसी आत्मबल के साथ भारत के लोग हिम्मत बनाए रखते हैं और पूरी दुनिया को एक नई रोशनी दिखाते हैं।भारत सांस्कृतिक विविधिता वाला देश है। हिमालय से लेकर गोवा तक की विविधिता वाला देश है।भारत की असली ताकत इस स्टेडियम में मौजूद लोगों और इस कार्यक्रम को देख रहे करोड़ों भारतीयों में छिपी है। आपका सपना ही आपको खुशहाली, बराबरी के मोर्चे पर आगे ले जाएगा। आज मैं कहूंगा कि हिंदू, मुस्लिम, अमीर-गरीब यहां के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट रहें, यही कामना है।’

8# फिल्मों-खेल-त्योहारोंका जिक्र

‘भारत का बॉलीवुड क्रिएटिविटी का उदाहरण है। भांगड़ा, रोमांस, ड्रामा और क्लासिक काउदाहरण ‘शोले’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म है। भारत सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत महान खिलाड़ियों का देश है। सरदार पटेल को इस देश ने ऊंची स्टैच्यू बनाकर श्रद्धांजलि दी है। दिवाली को इस देश के लोग बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व के रूप में मनाते हैं। रंगों का खूबसूरत त्योहार होली है। भारत हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने वाला देश है। यहां करोड़ों हिंदू-मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध एकसाथ रहते हैं।’

9# ताकतवरअमेरिका
‘अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेहतरीन हैं। सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ कारोबारियों में हैं। टेक्नोलॉजी में वे इनोवेशन करते हैं। गुजरात भी भारतीय-अमेरिकियों की नजर से खास जगह है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह सबसे अच्छा वक्त चल रहा है। बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर है। हमारी सेना में बदलाव हुआ है। वे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। हम दुनियाभर में हमारे सहयोगियों और दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है।’

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


US President’s Mega Show Begins at Motera Stadium in Ahmedabad, Modi-Trump present on one stage in presence of one lakh people


ट्रम्प ने ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में 27 मिनट का भाषण दिया।


ट्रम्प ने कहा- मोटेरा स्टेडियम में संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।


ट्रम्प ने भाषण में 50 बार इंडिया का जिक्र किया।


ट्रम्प साबरमती आश्रम से करीब पौने दो बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचे।


प्रशासन का दावा- स्टेडियम में 1.10 लाख लोग मौजूद थे।


पहले दिन दौरे के दौरान ट्रम्प और मोदी ने 9 बार हाथ मिलाया।


ट्रम्प की बेटी इवांका भी नमस्ते कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts