Bihar Politics दिल्‍ली से लौटे पप्‍पू यादव बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी केंद्र की अगली सरकार.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Sunil RajPublish Date: Tue, 24 Jan 2023 09:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jan 2023 09:17 PM (IST)

पटना, राज्य ब्यूरो: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी। पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद प्रेस से चर्चा के दौरान यह बात कही।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में पीछे के दरवाजे से सत्ता में आई भाजपा, अब बिहार में भी सरकार बनाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है।

कुछ नेताओं के बयान भाजपा को पहुंचा रहे फायदा 

उन्‍होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि महागठबंधन के सभी नेता एक साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा को परास्त कर लोकतंत्र बचाए। जाप अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन के कुछ नेताओं के बयान से भाजपा को फायदा पहुंच रहा हैं। उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा नेताओं से मुलाकात पर पप्पू ने कहा कौन जाएंगे, कौन आएंगे यह तो लगा रहता है। जदयू हमेशा नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Liquor Death: सिवान में जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 9 हुई, गोपालगंज में भी एक की मौत

Edited By: Prateek Jain

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Related posts