08:03 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
06:40 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के जरिए कुल 54 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान 14 विधानसभा क्षेत्र कवर होग।
06:35 PM, 01-Dec-2022
अमरेली जिला के भाजपा उपाध्यक्ष अपने संयुक्त परिवार के 60 सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंसुरिया ने मीडिया को बताया, हमारे परिवार में 60 सदस्य हैं और हमने सोचा कि अलग-अलग जाने के बजाय, हम एक साथ जाएंगे। हमने जाने के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया, जो राज्य के बाकी हिस्सों और मतदाताओं को एक संदेश पहुंचाएगा।
उनकी भतीजी निमिशाबेन ने कहा कि वह वडोदरा में पढ़ती थीं, लेकिन मतदान के लिए वह अमरेली के सावरकुंडला शहर आईं। वह पहली बार मतदान करेंगी और उनके तीन चचेरे भाई भी हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी उत्साहित दिखे। उसने कहा, हमारे परिवार के सदस्य मतदान के साथ जश्न मनाना चाहते थे और इसलिए एक बैंड किराए पर लिया गया और परिवार ने घर से मतदान केंद्र तक मार्च किया।
06:03 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान लोगों का भारी हुजूम जुटा हुआ है।
05:39 PM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 58% से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा निजार विधानसभा सीट पर 77.87% और सबसे कम गांधीधाम में 39.89% लोगों ने वोट डाला।
04:12 PM, 01-Dec-2022
भाजपा प्रत्याशी पर हमला
नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि आज तड़के सुबह झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। नवसारी के एससी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
03:59 PM, 01-Dec-2022
ओवैसी का कांग्रेस पर निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘क्या आपने कांग्रेस को कभी इतना परेशान देखा? क्यों कांग्रेस परेशान है? क्योंकि आपके वोट की अहमियत बढ़ गई है, जबसे एआईएमआईएम आ गई है। पहले ये कहते थे कि ये लोग कहां जाएंगे? मोदी-शाह और भाजपा से डरकर ये लोग तो हमें ही वोट देंगे। अब मैं आपसे बोल रहा हूं कि आप लोगों के वोट की कीमत है। इसलिए आपको न तो मोदी-शाह से डरने की जरूरत है न कांग्रेस से डरेंगे। आपको अपने बच्चों के मुस्तकबिल से डरकर मजलिस को वोट देना चाहिए। इसलिए कांग्रेस के लोग आपके घर पर आकर आपसे कह रहे हैं कि ओवैसी की बातों में न आओ।’
ओवैसी ने आगे कहा, ‘मैं आपके सामने ये कहना चाहता हूं साबिर काबुलीवाला ने 2012 में क्या किया? आप इन कांग्रेसियों से पूछो कि 2017 में क्या साबिर काबुलीवाला ने काम नहीं किया? मैं कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि 2012 में अगर भाजपा जीती तो तुम क्या कर रहे थे? तुम 2004 से 2014 तक दिल्ली में तुम्हारी सरकार थी, इसके बावजूद गुजरात में भाजपा को क्यों नहीं हरा पाए? जब दिल्ली में तुम्हारी हुकूमत थी, तब तुम्हें 2012 में गुजरात के अंदर चुनाव जीत जाना चाहिए था। तुम एक जमालपुर सीट की बात कर रहे हो… 27 साल से भाजपा गुजरात में जीत रही है। तो क्या तुम मोदी से सेटिंग कर लिए थे? क्या तुम मोदी के गोद में बैठकर चाय पी रहे थे? 27 साल से भाजपा गुजरात में जीत रही है और तुम एक जमालपुर सीट का हिसाब मांग रहे हो? सच्चाई यही है कि तुमने मोदी से सौदा कर लिया है।’
03:42 PM, 01-Dec-2022
दोपहर तीन बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जिला वोटिंग
तापी 64.27%
डांग 58.55%
वलसाड 53.49%
सुरेंद्रनगर 48.60%
नवसारी 55.10%
नर्मदा 63.88%
मोरबी 53.75%
गिर सोमनाथ 50.89%
राजकोट 46.68%
कच्छ 45.45%
जूनागढ़ 46.03%
सूरत 47.01%
जामनगर 42.26%
पोरबंदर 43.12%
अमरेली 44.62%
भरूच 52.45%
भावनगर 45.91%
बटोड 43.67%
द्वारका 46.55%
03:38 PM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दोपहर तीन बजे तक 48.48% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।
03:07 PM, 01-Dec-2022
केजरीवाल का रोड शो
अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उनके पास आप के राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी हैं।
03:04 PM, 01-Dec-2022
गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को चुनाव आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।
Proud Voters from the Siddi Community casting their #Vote at polling booths set up by #ECI in Madhupur Jambur in Gir Somnath district. #GujaratElections2022. #NoVoterToBeLeftBehind #GujaratAssemblyPolls#EveryVoteMatters pic.twitter.com/KK5WN3YcrJ
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) December 1, 2022
02:17 PM, 01-Dec-2022
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलोल के पंचमहल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं खरगे जी का सम्मान करता हूं। वह वही कहेंगे जो उन्हें कहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस पार्टी को नहीं पता कि यह राम भक्तों का गुजरात है। “रामभक्तों” की इस भूमि पर, खरगे जी से मुझे “100 माथा वाला रावण” कहने के लिए कहा गया।’
पीएम ने आगे कहा, अगर वे लोकतंत्र में विश्वास करते तो इस स्तर तक कभी नहीं जाते। वे एक परिवार में विश्वास करते हैं न कि लोकतंत्र में। वे उस एक परिवार को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और वह परिवार उनके लिए सब कुछ है, लोकतंत्र नहीं। कांग्रेस में इस बात की होड़ है कि कौन मोदी के लिए ज्यादा अपशब्द कहे…हमें उन्हें सबक सिखाना है और तरीका है 5वें (गुजरात चुनाव के दूसरे चरण) में “कमल” को वोट देना।
02:04 PM, 01-Dec-2022
दोपहर एक बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जिला वोटिंग
तापी 46.35%
डांग 46.22%
वलसाड 38.08%
सुरेंद्रनगर 34.18%
नवसारी 39.20%
नर्मदा 46.13%
मोरबी 38.61%
गिर सोमनाथ 35.99%
राजकोट 32.88%
कच्छ 33.44%
जूनागढ़ 32.96%
सूरत 33.10%
जामनगर 30.34%
पोरबंदर 30.20%
अमरेली 32.01%
भरूच 35.98%
भावनगर 32.74%
बटोड 30.26%
द्वारका 33.99%
01:57 PM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दोपहर एक बजे तक 34.48% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
01:20 PM, 01-Dec-2022
योगी बोले- आज का दिन अहम
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुजरात के अरावली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज एक अहम दिन है। आज पहले चरण के मतदान के लिए मतदान हो रहा है और आज ही गुजरात के गौरव पीएम मोदी जी-20 देशों के प्रमुख बन गए हैं। यह वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।’
Today is an imp day. Voting is underway for first phase of polls today & today itself Gujarat’s gaurav (pride) PM Modi has become Head of G20 countries. It shows PM Modi’s leadership & India’s increasing reputation at the global level: UP CM Yogi Adityanath, in Aravalli, Gujarat pic.twitter.com/kNT1sV3bnJ
— ANI (@ANI) December 1, 2022