राहुल के साथ चलीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर: गृहमंत्री मिश्रा ने कसा तंज, तैयारी देखने राजस्थान पुलिस की टीम MP… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra LIVE Update; Jairam Ramesh Harish Rawat Swara Bhaskar | Ujjain News

उज्जैन18 मिनट पहलेलेखक: आनंद निगम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है। 85वें दिन उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब 21 किमी. का सफर तय करेंगे।

शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। उधर यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा की तैयारी और तरीका देखने उनकी एक टीम मध्यप्रदेश आई है। दो दिन बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

अपडेट्स…

  • भारत जोड़ो यात्रा के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने कहा- सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग में बंगला लेना चाहते थे। कर्जमाफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था। MP सरकार की बाधा के बावजूद हमारी यात्रा बहुत सक्सेस हो रही है। कहीं पोस्टर हटवाए तो कहीं एफआईआर की गई।
  • जयराम रमेश ने कहा- 19 को अलवर के राहुल गांधी की सभा होगी। कंटेनर को सर्विसिंग की जरूरत पड़ रही है, इसलिए दिल्ली में 3 से 4 दिन का ब्रेक रहेगा। 26 जनवरी से पहले यात्रा कश्मीर पहुंच जाएगी।
  • यात्रा अपने पहले पड़ाव नजरपुर पहुंची। यहां लंच ब्रेक लिया। यात्रा 13 किलोमीटर चल चुकी है। यहां से घट्टिया बस स्टैंड से रवाना होगी।
  • भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई।
  • भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।

राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चल रहे हैं।

स्वरा बोलीं- राहुल की नीयत साफ है
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा के 85वें दिन इस यात्रा में शामिल हुईं। इतने दिनों बाद यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने भास्कर संवाददाता को बताया कि मेरी फिल्म रिलीज पर थी और मैं देश से बाहर भी थी। परसों ही लौटी और आज यहां आ गई। उन्होंने कहा- राहुल गांधी की नीयत साफ है। मुझे इस यात्रा से एक उम्मीद जागी है। नफरत से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। चुनावी वक्त में कुछ भी बयान देना, गैंगरेप के दोषियों को रिहा कर देना ये गलत है। महंगाई इतनी है और नफरत से लड़ाया जा रहा है। खायेंगे तो अनाज ही न, लाश तो नहीं खा सकते। ये लोगों को समझना होगा। एमपी की सड़कों पर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल इसके लिए काम करने की जरूरत है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन से आगर के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। रास्ते में दोनों के बीच बातचीत भी होती रही।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को उज्जैन से आगर के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। रास्ते में दोनों के बीच बातचीत भी होती रही।

गृहमंत्री बोले- यात्रा टुकड़े-टुकड़े गैंग को सपोर्ट करने वाली
भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राहुल जी, राष्ट्र के विरोधी लोगों का समर्थन करने वाले आपकी यात्रा में हैं। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्‌ढा के सेना के खिलाफ बयान को शक्ति दी। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जो पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़ती हैं। कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा में हैं। यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो वालों को समर्थन करती दिख रही है।

राहुल के साथ गुरुवार को दो बच्चे भी चले। राहुल ने उनसे बात भी की।

राहुल के साथ गुरुवार को दो बच्चे भी चले। राहुल ने उनसे बात भी की।

भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन से आगर की ओर जा रही है। रास्ते में घोंसला में एक नुक्कड़ सभा भी होगी।

भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन से आगर की ओर जा रही है। रास्ते में घोंसला में एक नुक्कड़ सभा भी होगी।

ये अनंता बोरिकर हैं। छिंदवाड़ा से आए हैं। अनंता को मेकअप करने में 4 घंटे लगे। उन्होंने चेहरे पर तिरंगा बनाया और कपड़े भी तिरंगे के रंग के पहने हैं। इस पर लिखा है- राहुल गांधी भारत जोड़ो। अनंता की राहुल से मुलाकात भी हुई। उन्होंने अनंता से दिल्ली में भी मिलने की बात कही है।

ये अनंता बोरिकर हैं। छिंदवाड़ा से आए हैं। अनंता को मेकअप करने में 4 घंटे लगे। उन्होंने चेहरे पर तिरंगा बनाया और कपड़े भी तिरंगे के रंग के पहने हैं। इस पर लिखा है- राहुल गांधी भारत जोड़ो। अनंता की राहुल से मुलाकात भी हुई। उन्होंने अनंता से दिल्ली में भी मिलने की बात कही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए हाथों में गुलाब लेकर कई लोग गुरुवार तड़के सड़क किनारे खड़े हो गए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए हाथों में गुलाब लेकर कई लोग गुरुवार तड़के सड़क किनारे खड़े हो गए।

image

यात्रियों ने महाकाल दर्शन किए
बुधवार यात्रा का विश्राम दिन रहा। इस दौरान राहुल दिन भर कंटेनर से बाहर नहीं निकले। भारत जोड़ो यात्रियों ने यात्रा विश्राम के दौरान कपड़े, जूते धोकर और जरूरी काम निपटाए। इस दौरान कई यात्री महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने घुड़सवारी और गेम्स खेलकर दिन बिताया।

सभा के बाद आराम का दिन
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सातवें दिन धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची थी। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान पहले महाकाल को साष्टांग प्रणाम किया। उसके बाद महाकाल शिवलिंग का दुग्ध पंचामृत से स्नान कराया और पूजा की थी। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में बड़ी सभा को संबोधित भी किया था।

image
image
image

खबरें और भी हैं…

Related posts