Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव ICU में, हालत गंभीर, इमरजेंसी में दिल्ली भागे अखिलेश और अपर्णा यादव – Navbharat Times

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ने खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद हैं। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। खुद डॉ. नरेश त्रेहन मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

तकरीबन 82 साल के हो चुके मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद मुलायम सिंह यादव की निगरानी कर रहे हैं। शिवपाल यादव और मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं सेहत खराब होने की खबर सुनने के बाद अखिलेश यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच गए।

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता
वहीं इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related posts