भारत की जासूसी करेगा चीन: श्रीलंका के बंदरगाह पर 6 दिन तक रहेगा स्पाई शिप; जम्मू में दुनिया का सबसे ऊंचा पु… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Gujarat Nitin Patel, Nupur Sharma Controversy, Lal Singh Chaddha Collection

2 घंटे पहलेलेखक: शिव प्रताप गुप्ता, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार है। चिनाब रेलवे पुल की ओवरआर्च का काम पूरा हो गया। शनिवार को पुल का गोल्डन जॉइंट (आखिरी जोड़) लगाया गया। इंजीनियरिंग का यह एक अजूबा है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी ज्यादा है। खास बात यह है कि 8 तीव्रता वाले भूकंप को भी आसानी से सह सकता है।

उधर, चीन ने भारत पर नजर रखने की तैयारी कर ली है। श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में उसका जासूसी जहाज 6 दिन तक डेरा डालेगा। युआन वांग-5 नाम के इस जहाज से भारतीय नौसेना और इसरो की जासूसी का खतरा बढ़ गया है। यह करीब 750 किमी दूर तक निगरानी कर सकता है। हंबनटोटा पोर्ट से कन्याकुमारी तक की दूरी करीब 451 किलोमीटर है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कांग्रेस की CM नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग होगी।
  • बीजेपी के जेपी नड्‌डा विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस पर दिल्ली में होने वाले शांति मार्च में शामिल होंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. श्रीलंका के बंदरगाह से भारत पर नजर रखेगा चीन का जासूसी जहाज

चीन का जासूसी जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में 6 दिन डेरा डालेगा। युआन वांग-5 नाम के इस जहाज से भारतीय नौसेना और इसरो की जासूसी का खतरा बढ़ गया है। यह करीब 750 किमी दूर तक निगरानी कर सकता है। हंबनटोटा पोर्ट से कन्याकुमारी तक की दूरी करीब 451 किलोमीटर है। जासूसी के खतरे को देखते हुए ही भारत ने श्रीलंका से इस शिप को हंबनटोटा में एंट्री न देने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर

2. जम्मू में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल तैयार, इंजीनियरिंग का अजूबा है
जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल की ओवरआर्च का काम पूरा हो गया। वर्कर्स ने तिरंगा फहराया और आतिशबाजी भी की। ब्रिज के इस प्रोजेक्ट की लागत 28,000 करोड़ है। इसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर और ऊंचाई 359 मीटर है। 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ज्यादा है। 8 तीव्रता वाले भूकंप और 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा का भी इस पर असर नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

3. UP के CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर मिला
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हिंदूवादी नेता देवेंद्र तिवारी को एक लेटर मिला है, जिसमें उन्हें और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। दोनों को ही 15 दिन के भीतर मारने को कहा गया है। दरअसल, देवेंद्र तिवारी ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद उन्हें धमकी मिली है। लखनऊ पुलिस ने अज्ञात पर FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर

4. टेरर फंडिंग के आरोप में 4 कर्मचारी बर्खास्त, आतंकियों से था संबंध
जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में शामिल 4 आरोपियों को सरकारी नौकरी से निकाल दिया गया है। यह सभी आतंकियों से संबंध रखते थे। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी, साइंटिस्ट मुहीत अहमद भट, कश्मीर विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर माजिद हुसैन कादरी और हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

5. जियो का सस्ता 5G फोन जल्द, 12 हजार रुपए से कम होगी कीमत

image

रिलायंस जियो जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च कर सकता है। इसकी कीमत 12 हजार रुपए तक हो सकती है। कंपनी ने बताया कि वह इस पर काम कर रही है लेकिन फोन के लॉन्चिंग डेट को अभी नहीं बताया है। पिछले साल 2021 में रिलायंस जियो गूगल के साथ मिलकर जियो फोन नेक्स्ट 4G फोन लॉन्च कर चुका है। जियो ने 15 अगस्त से 5G शुरू करने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बांदा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई:8 शव बहकर फतेहपुर बॉर्डर पहुंचे, 3 की तलाश जारी; लापता 5 लोग घर पर मिले पढ़ें पूरी खबर
  2. नागपुर में RSS हेडक्वार्टर पर तिरंगा फहराया: मोहन भागवत मौजूद रहे, संघ प्रमुख ने एक दिन पहले डीपी पर लगाया था राष्ट्रध्वज पढ़ें पूरी खबर
  3. सलमान रुश्दी की हालत नाजुक: वैंटिलेटर पर रखा गया, बोल नहीं पा रहे; चाकू से हुआ था हमला, एक आंख की रोशनी खो सकते हैं पढ़ें पूरी खबर
  4. MP में डैम की दरार ने 18 गांवों को डराया:कोई बस से तो कोई पैदल ही सामान लेकर भागा; बोले- पता नहीं आगे क्या होगा…पढ़ें पूरी खबर
  5. नोएडा की सड़क पर महिला ने दिखाई गुंडागर्दी: हल्की-सी गाड़ी टच होने पर 90 सेकंड में 17 तमाचे मारे, कॉलर पकड़कर पीटा पढ़ें पूरी खबर

खबर लेकिन कुछ हटके…
चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5885 स्टूडेंट्स ने बनाया लहराता हुआ ह्यूमन फ्लैग
चंडीगढ़ का नाम शनिवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में लहराते हुए ह्यूमन फ्लैग बनाया गया। इसमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) के स्टूडेंट्स का अहम रोल रहा। एनआईडी फाउंडेशन तथा चंडीगढ़ युनिवर्सिटी के सहयोग से यह रिकार्ड बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
यूपी से आतंकी नदीम अरेस्ट, फिदायीन हमला करने वाला था:आतंकी संगठनों से नूपुर शर्मा को मारने का काम मिला था
सबसे पहले झंडे में थे 8 कमल के फूल:फिर चांद, सितारे, चरखा जुड़े; आजादी से 23 दिन पहले तय हुआ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
40% और गिरी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ की कमाई:दूसरे दिन सिर्फ 8.5 करोड़ कमाए, ‘रक्षा बंधन’ का कलेक्शन भी 30% फिसला

फोटो जो खुद में खबर है…

image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर मोदी ने कहा कि आप लोगों ने बर्मिंघम में तिरंगे का मान बढ़ाया है। तिरंगे की ताकत को दुनिया ने यूक्रेन में देखा था। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
फ्रंटियर गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान को आज ही के दिन 1987 में भारत रत्न दिया गया था। वे पहले गैर-भारतीय थे, जिन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। खान अब्‍दुल गफ्फार खान का जन्म 6 फरवरी 1890 को हुआ था। 20 साल की उम्र में उन्होंने अपने गृहनगर उत्मान जई में एक स्कूल खोला। अंग्रेजी हुकूमत ने उनके स्कूल को 1915 में प्रतिबंधित कर दिया। अगले 3 साल तक उन्होंने पश्तूनों को जागरूक करने के लिए सैकड़ों गांवों की यात्रा की। कहा जाता है कि इसके बाद लोग उन्हें ‘बादशाह खान’ नाम से पुकारने लगे थे।

सिंह राशि वालों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। जानिए, आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Related posts