22 राज्यों में भारी बारिश: कुल्लू में बादल फटा, नाले में बाढ़ से कई लोग बहे; दिल्ली में अलर्ट, मुंबई में पान… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Rain News; Himachal Pradesh Kullu Flood Update | Weather State Wise Today News; Bhopal Indore Rajasthan Jaipur Kerala

नई दिल्ली/मुंबईएक घंटा पहले

पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

खबर आगे पढ़ने से पहले इस पोल में हिस्सा ले सकते हैं…

दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देखिए देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का हाल…

मैप प्रतीकात्मक है।

हिमाचल: कुल्लू में चोज नाला में आई बाढ़, लोगों के बहने की आशंका

चोज नाले में आई बाढ़ में कई लोगों के बह जाने की खबर है।

चोज नाले में आई बाढ़ में कई लोगों के बह जाने की खबर है।

कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शिमला जिले के रामपुर में भी भारी बरसात के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

महाराष्ट्र: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के बीच पानी भरी सड़क पर स्कूल को जाता एक बच्चा।

मुंबई में भारी बारिश के बीच पानी भरी सड़क पर स्कूल को जाता एक बच्चा।

पूर्वी मुंबई में 58.6 मिमी, पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। कई जगह पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में बस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। 4 से 6 मीटर ऊंची हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है।

मुंबई 4 दिन से बारिश हो रही, यलो अलर्ट जारी।

मुंबई 4 दिन से बारिश हो रही, यलो अलर्ट जारी।

राजस्थान: 4 दिन में ही 142 मिमी बारिश

राजस्थान के जालोर जिले में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान के जालोर जिले में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान में मानसून तय समय से लेट पहुंचा है, पर ज्यादातर जिलाें में बारिश सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। जयपुर को मानसून ने पहले चार दिन में ही तरबतर कर दिया। यहां बारिश का आंकड़ा 142 मिमी तक पहुंच गया। यह आंकड़ा सामान्य से 74% ज्यादा है।

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक 6 जुलाई को कोटा, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में तेज बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़ और राजसमंद में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

उत्तर प्रदेश : पूरब से पश्चिम तक पहुंचा मानसून
उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से एंट्री करने वाला मानसून अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार का पूरा दिन लखनऊ वासियों का रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश: सभी जिलों में मानसून सक्रिय
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। राजधानी भोपाल में सोमवार रात 12:30 तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा में बने सीजन के पहले लो प्रेशर एरिया और मप्र के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन से तेज बारिश हो रही है।

बैतूल के पातालपानी में भारी बारिश हुई। यहां पहाड़ियों से झरने चल पड़े।

बैतूल के पातालपानी में भारी बारिश हुई। यहां पहाड़ियों से झरने चल पड़े।

प्रदेश में अगले 4 दिन तक इंदौर समेत प्रदेश भर में अति भारी बारिश होती रहेगी। MP के मध्य में लो प्रेशर एरिया बनने से भारी बारिश हो रही है। नए सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश मानसून का केंद्र बन गया है। भोपाल में दो दिन बाद अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, चंबल और बघेलखंड के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। इंदौर में मंगलवार को कुछ ही घंटों में 4 इंच बारिश हो गई, तो कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आने से कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Related posts