पंजाब के CM भगवंत मान की कल दूसरी शादी: CM हाउस में होंगी रस्में; पहली पत्नी से तलाक हो चुका, होने वाली बीव… – Dainik Bhaskar

चंडीगढ़36 मिनट पहलेलेखक: मनीष शर्मा

पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

CM भगवंत मान की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से हो रही है। वे राजपुरा की रहने वाली हैं।

कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर
सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।

मां और बहन ने चुनी लड़की, परिवार में पहले से आना-जाना
CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी।

पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर के साथ सीएम भगवंत मान। इंद्रप्रीत अब बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। - फाइल फोटो

पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर के साथ सीएम भगवंत मान। इंद्रप्रीत अब बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। – फाइल फोटो

2014 में संगरूर से सांसद बनने के बाद बिगड़े थे पहली पत्नी से रिश्ते
भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। उनकी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि, सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।

मान ने कहा था- मैंने परिवार छोड़ पंजाब चुना
इससे पहले भगवंत मान ने अपने तलाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि, उन्होंने पंजाब को चुना। मान ने इस बारे में पंजाबी में कहा था ‘ जो लटकियां सी चिरां तो वो हल हो गया, कोर्ट च एह फैसला कल हो गया, इक पासे सी परिवार, दूज्जे पासे सी परिवार, मैं तां यारों पंजाब दे वल हो गया’ (लंबे समय से लंबित मुद्दा हल हो गया। कोर्ट ने इसका फैसला कर दिया। मुझे 2 परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुन लिया।)

हालांकि उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ भी की थी। मान ने अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ की थी कि उसने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को बड़ा किया है।

बेटे दिलशान और बेटी सीरत के साथ सीएम भगवंत मान। उनके दोनों बच्चे CM पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने अमेरिका से पंजाब आए थे।

बेटे दिलशान और बेटी सीरत के साथ सीएम भगवंत मान। उनके दोनों बच्चे CM पद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने अमेरिका से पंजाब आए थे।

केजरीवाल परिवार समेत आएंगे, 25 मेहमानों का इंतजाम

भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल भी परिवार समेत शामिल होंगे। चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरेंजमेंट की जिम्मेदारी राघव चड्‌ढा निभा रहे हैं। समारोह में चुनिंदा पारिवारिक लोगों को ही बुलाया गया है। इस समारोह में 20 से 25 लोग ही शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts