मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: तांत्रिक के चक्कर में आज तक ऑफिस नहीं गए एक CM; इंडिया ने इंग्लैंड पर ली 250 से ज्याद… – Dainik Bhaskar

6 मिनट पहले

नमस्कार,

आज शुरुआत राजनीति की दो खबरों से। एक तरफ महाराष्ट्र तो दूसरी तरफ हैदराबाद। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा ने स्पीकर का चुनाव भी जीत लिया है। इतना ही नहीं, विधानसभा में उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं की नियुक्तियों को भी रद्द करना शुरू कर दिया है। दूसरी खबर हैदराबाद से है। यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों तक चली मीटिंग के आखिरी दिन PM आए और हैदराबाद को भाग्यनगर कह गए। इशारा आप समझ सकते हैं।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

1. PM मोदी गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक का शुभारंभ करेंगे। 2. महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. शाह बोले- एक तांत्रिक के चक्कर में ऑफिस नहीं जाते तेलंगाना के CM

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन PM मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए खुद ही रास्ता बना रही है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बोले कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सरकार गिरने का डर है। तांत्रिक के कहने पर वह सचिवालय नहीं जाते।
पढ़ें पूरी खबर…

2. महाराष्ट्र में राहुल नार्वेकर बने विधानसभा स्पीकर, आज शिंदे का फ्लोर टेस्ट
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने विधानसभा का पहला टेस्ट पास कर लिया है। उनके समर्थन से विधानसभा स्पीकर का चुनाव भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर ने जीत लिया। इधर, नार्वेकर ने जीत के बाद उद्धव गुट को झटका देते हुए सदन में पार्टी के नेता अजय चौधरी और चीफ व्हिप सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी है। उनकी जगह शिंदे और भरत गोगावले को ये पद दिए गए हैं। शिंदे आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

3. इंडिगो के कर्मचारी एअर इंडिया की भर्ती में गए, 55% फ्लाइट्स डिले

इंडिगो एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स के छुट्टी लेने की वजह से 55% फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। इस मामले में DGCA ने जवाब मांगा था। इंडिगो की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो से छुट्टी लेकर क्रू मेंबर्स एअर इंडिया की भर्ती में शामिल हुए थे। इससे लगभग 900 फ्लाइट्स पर असर पड़ा।
पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार में गहराया बाढ़ का संकट, असम में अब तक 174 की मौत
देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसूनी बारिश से असम और बिहार में बाढ़ का संकट है। असम में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बिहार में नदियां उफान पर हैं। 100 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश, UP समेत उत्तर भारत में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. टीम इंडिया ने ली इंग्लैंड पर 257 रनों की बढ़त, कोहली फ्लॉप रहे
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की बढ़त 257 रन हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. कन्हैया के हत्यारे रियाज का सामने आया बीजेपी कनेक्शन, लोकसभा चुनाव से पहले ली थी पार्टी की सदस्यता
पढ़ें पूरी खबर
2. अमरावती मर्डर की पीएम रिपोर्ट में दवा व्यापारी के गले में 5 इंच गहरा जख्म, चाकू के वार से आंख की नसें डैमेज
पढ़ें पूरी खबर
3. NIA का खुलासा, कन्हैया मर्डर की साजिश में शामिल थे मौलाना और वकील, हत्या का प्रपोजल गौस ने रखा था
पढ़ें पूरी खबर

बयान जो चर्चा में है…

खबर लेकिन कुछ हटके…

राख की ईंटों से खड़ी कर दी 40 करोड़ की कंपनी
गुवाहाटी में 3 दोस्तों ने राख की ईंटों से 40 करोड़ की कंपनी बनाई है। कंपनी का नाम जिरंड मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड है। 4 साल पहले 20 लाख रुपए से इसकी शुरुआत की थी। अगले साल तक इसे 100 करोड़ तक ले जाने का टारगेट है। इसमें ईको-फ्रेंडली ईंटे बनाई जाती हैं। यह लाल वाली परंपरागत ईंटों से पतली हैं, उसके मुकाबले 15% सस्ती हैं। घर को ठंडा भी रखती हैं।
पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट के बेगुनाह आरोपी का दर्द, पुलिस ने झूठे केस में फंसाया, प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाते थे
2. नूपुर को फटकारने वाले जज पहले भी सुर्खियों में रहे, आरक्षण को तरक्की में रोड़ा कहा तो 58 सांसद ले आए थे महाभियोग
3. ऐश्वर्या नहीं चाहतीं तलाक, काउंसलिंग के बाद भी पति को नहीं रहना पत्नी के साथ, जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं

फोटो जो खुद में खबर है…

image

बिहार के मोतिहारी में रक्सौल से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। यात्रियों को जैसे ही पता चला वो कूदकर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी भी आ गए। उन्होंने इंजन से लगी बोगियों को अलग किया। इनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
4 जुलाई का दिन विज्ञान जगत के लिए काफी खास है। साल 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली कामयाबी का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्हें गॉड पार्टिकल, यानी ‘हिग्स बोसॉन’ कण के बेहद ठोस संकेत मिले हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि इन नए कणों के कई गुण हिग्‍स बोसोन थ्‍योरी से मेल नहीं खाते हैं। इसे ब्रह्मांड के रहस्‍य खोलने की दिशा में एक अहम कामयाबी माना जा रहा है।

कन्या राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं, जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..

खबरें और भी हैं…

Related posts