UP Election 2022 Live :भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की – अमर उजाला – Amar Ujala

06:47 PM, 21-Jan-2022

पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भाजपा ने दिया टिकट

कन्नौज सीट से हाल ही में वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भाजपा ने टिकट दिया है। 

06:41 PM, 21-Jan-2022

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह, सपा के विधायक रहे नितिन अग्रवाल को भी  टिकट मिला है। अदिति रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। नितिन को हरदोई से टिकट दिया गया है। इससे पहले पहली सूची में 107, दूसरी सूची में दो और तीसरी सूची में एक उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। 

06:00 PM, 21-Jan-2022

नाहिद हसन की बहन ने भी कैराना से किया नामांकन

शामली में कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन ने भी शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी से पर्चा भर दिया। हालांकि नामांकन के बाद भी उन्होंने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि भाई नाहिद हसन ही पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। यदि किसी वजह से नाहिद हसन का नामांकन निरस्त होता है तो वह चुनाव में उतरेंगी। भाई के जेल जाने के अगले ही दिन से इकरा हसन लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। नाहिद हसन का टिकट कटने को भी उन्होंने अफवाह करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

05:16 PM, 21-Jan-2022

यूपी में अब पलायन नहीं होता: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हमें भयमुक्त वातावरण देने में सफलता हासिल हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकें कभी पलायन के लिए कुख्यात थे। 5 साल में इन इलाकों में लोगों ने देखा होगा कि वहां पर आज के दिन पलायन नहीं होता है।

04:35 PM, 21-Jan-2022

यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार के नारे के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

 शुक्रवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नया कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें ‘यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार…’  का नारा दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है। उन्होंने दावा किया हि उनकी सरकार ने 43 लाख गरीबों को मकान दिया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को घरों में शौचालय दिए। 1 करोड़ 56 लाख परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया। 

04:12 PM, 21-Jan-2022

करहल में सपा नेता ने पार्टी छोड़ी

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है।  पढ़ें पूरी खबर…

03:56 PM, 21-Jan-2022

शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे

विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश में अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शाह शनिवार को शामली और बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

03:56 PM, 21-Jan-2022

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात

लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है।

03:38 PM, 21-Jan-2022

कल कैराना में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 22 जनवरी को कैराना, शामली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। वे शामली और बागपत के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वे मेरठ में जनसभा करेंगे।

03:20 PM, 21-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में आप उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक पूर्व आईएएस, दो PhD, नौ पोस्ट ग्रेजुएट और 13 ग्रेजुएट शामिल हैं। पार्टी अब तक 203 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 150 और दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का एलान हुआ था। 

 

03:01 PM, 21-Jan-2022

चरथावल ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से पूर्व ब्लाक प्रमुख और लोकदल के प्रत्याशी रहे सलमान जैदी और उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख चरथावल फातिमा खुर्शीद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

02:10 PM, 21-Jan-2022

जेपी नड्डा ने की आगरा में पूजा-अर्चना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय राजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कोहरे के कारण नड्डा को आगरा पहुंचने में देरी हुई। उन्हें आगरा के बाद बरेली भी चुनाव प्रचार के लिए जाना है। 

01:15 PM, 21-Jan-2022

प्रियंका गांधी ने खुद को बताया कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा

प्रियंका गांधी से जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है। चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो।   

01:10 PM, 21-Jan-2022

सरकार की गलत निर्णयों के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोजगार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।

12:46 PM, 21-Jan-2022

प्रियंका ने बताई चुनाव बाद गठबंधन करने की शर्त 

चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो। 

Related posts