Sakat Chauth Live Updates: देश के इन जगहों पर दिखा चतुर्थी का चांद, जानें अपने शहर में चंद्रोदय का समय – अमर उजाला – Amar Ujala

09:03 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर करें गणेश आरती- जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…

Jai Gneash Aarti in hindi:

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।

माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे,संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत,कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥

गणपति महाराज की जय।।

08:23 PM, 21-Jan-2022

सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश के बारे में जानिए सब कुछ

ganesh
– फोटो : Istock

पिता भगवान शंकर
माता भगवती पार्वती
भाई श्री कार्तिकेय, अय्यप्पा (बड़े भाई)
बहन अशोकसुन्दरी , मनसा देवी , देवी ज्योति ( बड़ी बहन )
पत्नी-  दो 1. ऋद्धि 2. सिद्धि
पुत्र- दो 1. शुभ 2. लाभ
पुत्री संतोषी माता
प्रिय भोग मोदक, लड्डू और दूर्वा
प्रिय पुष्प लाल रंग के
प्रिय वस्तु दूर्वा (दूब), शमीपत्र
अधिपति जल तत्व के
मुख्य अस्त्र परशु और रस्सी
वाहन मूषक

08:14 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पूजा के दौरान पढ़ें श्री गणेश के 12 चमत्कारी नाम

ganesh utsav
– फोटो : ganesh utsav

Sakat Chauth Puja Vidhi 2022: आज सकट चौथ का उपवास रखने वाली महिलाएं भगवान गणपति की विशेष कृपा पाने के लिए उनके 12 नामों का जाप अवश्य करें।

1-नसुमुख

2- एकदंत

3- कपिल

4- गजकर्णक

5- लंबोदर

6- विकट

7- विघ्न-नाश

8- विनायक

9- धूम्रकेतु

10- गणाध्यक्ष

11- भालचंद्र

12- गजानन

08:02 PM, 21-Jan-2022

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें इस मंत्र का जाप

माताएं संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए सकट चौथ की पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जाप

गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।

उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।

07:53 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ के बाद कब-कब पड़ेगी साल 2022 में चतु्र्थी तिथि

शुक्रवार, 21 जनवरी संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 20 फरवरी संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 21 मार्च संकष्टी चतुर्थी
मंगलवार, 19 अप्रैल अंगारकी चतुर्थी
गुरुवार, 19 मई संकष्टी चतुर्थी
शुक्रवार, 17 जून संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 16 जुलाई संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 15 अगस्त संकष्टी चतुर्थी
मंगलवार, 13 सितंबर अंगारकी चतुर्थी
गुरुवार, 13 अक्टूबर संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 12 नवंबर संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 11 दिसंबर: संकष्टी चतुर्थी

07:28 PM, 21-Jan-2022

दिल्ली, लखनऊ, आगरा और पटना समेत 10 शहरों में चांद निकलने का टाइम

Today Moonrise Timing: हिंदू धर्म में चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व होता है। चतुर्थी व्रत में भगवान गणेश की पूजा और चांद के दर्शन करने के बाद जल अर्पित करके व्रत का पारण किया जाता है। आज सकट चौथ व्रत है और भगवान गणेश की पूजा के बाद चांद के दर्शन करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं देश के 10 प्रमुख शहरों में आज कितने बजे निकलेगा चतुर्थी का चांद।

 

City- Today Moonrise Timing आज चांद के निकलने का समय
Delhi  9:00
Lucknow  08:46
Varanasi  08:39
Ghaziabad  08:59
Bareilly   08:51
Prayagraj  08:44 
Kanpur 08:49 
Agra  08:58
Meerut  08:57
Patna 08:31

07:20 PM, 21-Jan-2022

बिहार में इस समय दिखाई देगा सकट चौथ का चांद

शहर- BIHAR आज चांद के निकलने का समय
Patna 08:30
Bhagalpur 08:23
Madhubani 08:25
Gaya 08:31
Ranchi 08:31

07:03 PM, 21-Jan-2022

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आज इस समय दिखेगा चांद

 शहर- UTTAR PRADESH चंद्रोदय का समय  
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Mirzapur 08:41
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Basti 08:39
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Chandauli 08:38
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Ghazipur 08:36
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Azamgarh 08:38
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Jaunpur 08:40
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Mau  08:36
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Ballia 08:34
Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Gorakhpur 08:36

06:52 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर जरूर चढ़ाएं भगवान गणेश जी को ये पूजा सामग्री

Sakat Chauth Puja Vidhi 2022: सनातन धर्म में भगवान गणेश का प्रथम पूज्य देवता माना गया है। कोई शुभ कार्य, पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और विवाह में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इसमें माताएं संतान की दीर्घायु की कामना के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें प्रसन्न करती हैं और आशीर्वाद प्राप्त करती है। सकट चौथ पर पूजा करते समय भगवान गणेश की सबसे प्रिय चीज दूर्वा घास उन्हें जरूर अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

06:44 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर माताओं को आज जरूर सुननी चाहिए ये कथा

Sakat Chauth 2022 Vrat Katha: पौराणिक कथा के अनुसार सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के राज में एक कुम्हार रहा करता था। एक बार उसने बर्तन बनाकर आवा लगाया, पर बहुत देर तक आवा पका नहीं। बार-बार नुकसान होता देखकर कुम्हार एक तांत्रिक के पास गया और उसने तांत्रिक से मदद मांगी। तांत्रिक ने उसे एक बालक की बली देने के लिए कहा। उसके कहने पर कुम्हार ने एक छोटे बच्चे को आवा में डाल दिया, उस दिन संकष्टी चतुर्थी थी। उस बालक की मां ने अपनी संतान के प्राणों की रक्षा के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। कुम्हार जब अपने बर्तनों को देखने गया तो उसे बर्तन पके हुए मिले और साथ ही बालक भी सुरक्षित मिला। इस घटना के बाद कुम्हार डर गया और उसने राजा के सामने पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद राजा ने बच्चे और उसकी मां को बुलवाया तो मां ने संकटों को दूर करने वाली सकट चौथ की महिमा का गुणगान किया। तभी से महिलाएं अपनी संतान और अपने परिवार की कुशलता और सौभाग्य के लिए सकट चौथ का व्रत करने लगीं।

06:36 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर आज रात शुभ संयोग में होंगे चांद के दर्शन

Today Moonrise Time:  संतान की लंबी आयु और उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहें इस मनोकामना के साथ माताएं आज संकष्टी चतुर्थी का उपवास रखते हुए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के बाद चांद के दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद लेते हुए व्रत का पारण करती हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज रात को चांद के दर्शन बहुत ही शुभ योग में होने जा रहा है। सकट चौथ पर चंद्रमा के दर्शन सौभाग्य योग में हो सकेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि सौभाग्य योग में की गई कोई भी पूजा और कार्य जरूर सफल होता है। 

06:18 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ पर आज जरूर करें भगवान गणेश की आरती

Sakat Shauth 2022 And Ganesh Aarti: आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है अब से कुछ देर बाद माताएं भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ करेंगे। किसी भी शुभ कार्य आरंभ करने से सबसे पहले और पूजा में गणेशजी की पूजा अवश्य ही की जाती है। ऐसे में सकट चौथ पर पूजा के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करनी चाहिए।

श्री गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा .

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी .

माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया .

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा .

लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी .

कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा 

गणेश वंदना

हे एकदंत विनायकं तुम हो जगत के नायकं।

बुद्धि के दाता हो तुम माँ पार्वती के जायकं।।

है एकदंत विनायकं तुम हो जगत के नायकम….ॐ हरि ॐ

गणपति है वकर्तुंडंम, एकदंतम गणपति है,

कृष्णपिंगाक्षम गणपति, गणपति गजवक्त्रंमम….

है एकदंत विनायकं तुम हो जगत के नायकम।

बुद्धि के दाता हो तुम माँ पार्वती के जायकं।।….ॐ हरि ॐ

गणपति लम्बोदरंम है, विकटमेव भी है गणपति

विघ्नराजेंद्रम गणपति, हो तुम्ही धूम्रवर्णमंम।।

है एकदंत विनायकं तुम हो जगत के नायकम।

बुद्धि के दाता हो तुम माँ पार्वती के जायकं।।….ॐ हरि ॐ

भालचंद्रम गणपति है, विनायक भी गणपति है,

गणपति एकादशं है, द्वादशं तू गजाननंम।।

है एकदंत विनायकं तुम हो जगत के नायकम।

बुद्धि के दाता हो तुम माँ पार्वती के जायकं।।….ॐ हरि ॐ

गणेश स्तुति मंत्र

ॐ श्री गणेशाय नम:।

ॐ गं गणपतये नम:।

ॐ वक्रतुण्डाय नम:। 

ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं ग: श्रीन्महागणधिपतये नम:।

ॐ विघ्नेश्वराय नम:।

गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।

उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्।

06:11 PM, 21-Jan-2022

यहां देखें आज अपने शहर में चांद निकलने का समय

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Delhi            चंद्रोदय का समय रात्रि 9:00 बजे 

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Lucknow      चंद्रोदय का समय रात्रि 08:46

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Varanasi      चंद्रोदय का समय रात्रि 08:39

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Ghaziabad   चंद्रोदय का समय रात्रि 08:59

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Bareilly          चंद्रोदय का समय रात्रि 08:51

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Prayagraj      चंद्रोदय का समय रात्रि 08:44 

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Kanpur         चंद्रोदय का समय रात्रि 08:49 

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Agra             चंद्रोदय का समय रात्रि 08:58

Today Sakat Chauth Moonrise Timing in Meerut         चंद्रोदय का समय रात्रि 08:57

06:08 PM, 21-Jan-2022

सकट चौथ की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

Sakat Chauth Puja Samagri 2022: सकट चौथ की पूजा बस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है। सालभर में सभी चतुर्थी में सकर चौथ का विशेष महत्व होता है क्योंकि मान्यता है इसी तिथि पर भगवान भणेश पर संकट आया था ऐसे में इस दिन सभी माताएं सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए भगवान गणपति की पूजा-आराधना करती हैं। सकट चौथ का पूजा इन चीजों का जरूर शामिल करना चाहिए।

– पान का पत्ता

– अक्षत

– हल्दी

– दुर्वा

– तिल का लड्डू

– तिलकुट

– फल 

– शकरकंद

05:53 PM, 21-Jan-2022

आपके शहर में आज कब निकलेगा सकट चौथ का चांद?

सकट चौथ पर आज चंद्रोदय का समय Sakat Chauth 2022 Chand Nikalne Ka Time Sakat Chauth 2022 Moonrise Time 21 January 2022

नोएडा  09 बजकर 02 मिनट पर  दिल्ली  09 बजकर 00 मिनट पर  लखनऊ 08 बजकर 46 मिनट पर वाराणसी  08 बजकर 39 मिनट पर गाजियाबाद 08 बजकर 59 मिनट पर बरेली 08 बजकर 51 मिनट पर प्रयागराज       08 बजकर 44 मिनट पर कानपुर 08 बजकर 49 मिनट पर आगरा 08 बजकर 58 मिनट पर मेरठ 08 बजकर 57 मिनट पर पटना  08 बजकर 30 मिनट पर रांची  08 बजकर 31 मिनट पर भागलपुर 08 बजकर  23 मिनट पर

मधुबनी  08 बजकर 25 मिनट पर गया 08 बजकर 31 मिनट पर गुरुग्राम  09 बजकर 01 मिनट पर फरीदाबाद  09 बजकर 00 मिनट पर सिरसा 09 बजकर 08 मिनट पर इंदौर  09 बजकर 11 मिनट पर भोपाल 09 बजकर 04 मिनट पर ग्वालियर 08 बजकर 58 मिनट पर

 

Related posts