Surya Grahan 2021 Today LIVE Updates: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, जानिए ग्रहण से जुड़ा हर एक अपडेट यहां – Jansatta

Surya Grahan Solar Eclipse December 2021 Date and Time in India, Live Streaming Online: 4 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। जानिए ये ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई और किन-किन बातों का रखना होगा आपको विशेष ध्यान।

Surya Grahan 2021, Solar Eclipse December 2021 Date and Time, Timings in India Live Updates: सूर्य ग्रहण को विज्ञान में एक खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है लेकिन वैदिक ज्योतिष में इसे लोगों के जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तनों के साथ जोड़ा जाता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। 4 दिसंबर को साल का आखिरी ग्रहण है। जानिए ये ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई और किन-किन बातों का रखना होगा आपको विशेष ध्यान।

सूर्य ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई? सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर को 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण? जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्र तीनों अपना-अपना परिक्रमा चक्र पूरा करते हुए एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। तो इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है कि इससे सूर्य की रोशनी प्रभावित होती है। ऐसे में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। इसे ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। (यह भी पढ़ें: Panchang 4 December 2021: आज के पंचांग से जानिए सूर्य ग्रहण का समय, राहुकाल और दिन भर के शुभ मुहूर्त)

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान:
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
-ग्रहण काल में मन ही मन ईश्वर की अराधना करनी चाहिए।
-सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
-ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
-ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें।
-तुलसी के पौधे को न छुएं।
-शौच आदि कार्यों को करने से बचें।
-ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को दान करें।
-ग्रहण के तुरंत बाद नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।

सूर्य ग्रहण को ऐसे देखें ऑनलाइन? सूर्य ग्रहण देखते समय अपनी आंखों के लिए प्रोटेक्शन लें। अगर आप ग्रहण ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले पॉप्युलर यूट्यूब चैनल TimeandDate और CosmoSapiens पर आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा NASA ट्रैकर का इसतेमाल कर भी आप सूर्य ग्रहण लाइव देख सकते हैं।

Live Updates

Related posts