WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट को दिया Omicron नाम, दोनों टीका लगा चुके व्यक्ति को भी पहुंचा सकता है नुकसान; जानें कितना है ये खतरनाक – Jansatta

नए वेरिएंट से संक्रमित हुए कई लोगों को टीकों की दोनों डोज लगाई गई थी। इतना है नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी।

दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आया है। यह नया वेरिएंट काफी खतरनाक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को omicron नाम दिया है। जो एक ग्रीक शब्द है। डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को बेहद तेजी से फैलने वाला और चिंताजनक बताया है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट इतना खतरनाक है कि इससे दोनों टीका लगा चुके व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने का पता चला है।

शुक्रवार शाम को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को बी.1.1.529 कहा और इसे ओमिक्रोन नाम दिया। सबसे पहले गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने अपने देश में नए वेरिएंट के होने की पुष्टि की थी। हालांकि दो और देशों इजराइल और बेल्जियम में नया वेरिएंट पाया गया। इसके अलावा बोत्सवाना और हांगकांग ने भी अपने यहां वेरिएंट के मौजूद होने की पुष्टि की।

डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को लेकर कहा कि अब तक वेरिएंट के लगभग 100 जीनोम अनुक्रमों की सूचना मिली है। नए वेरिएंट से संक्रमित हुए कई लोगों को टीकों की दोनों डोज लगाई गई थी। इतना है नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। अब तक के वैज्ञानिक विश्लेषण से यह भी पता चला है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है।

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट Omicron: कोरोना महामारी आने के बाद से ही इसके कई वेरिएंट सामने आए हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी कोरोना के अलग अलग वेरिएंट पर नजर बनाए रखते हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफीका में जीनोमिक्स की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी ने सोमवार को एक नए वेरिएंट का पता लगाया और इसे बी.1.1.529 नाम दिया। 

अभी तक की जानकारी के अनुसार बी.1.1.529 में कई स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन हैं, और यह अत्यधिक संक्रामक है। बी.1.1.529 के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका में पिछले दो हफ्तों में कोरोना के नए मामलों में चार गुना वृद्धि हुई है।

Related posts