भास्कर LIVE अपडेट्स: पुणे में श्रद्धालुओं के जत्थे को पिकअप ट्रक ने कुचला, 30 घायल और 2 की हुई मौत – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Threatening To Shoot AAP MP Sanjay Singh, Case Registered At Lucknow’s Gomti Nagar Police Station

नई दिल्ली3 मिनट पहले

शनिवार सुबह पुणे से सटे आलंदी में एक भीषण दुर्घटना हुई है। कार्तिकी एकादशी उत्सव में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे को अनयंत्रित पिकअप ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें 30 वारकरी(भक्त) घायल हो गए हैं, इसमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें दो की मौत भी हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी के अस्पताल पहुंचाया है। पिकअप ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच PM मोदी ने बैठक बुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना पर बैठक करेंगे। मीटिंग में सरकार के टॉप अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा होगी। मोदी की ओर से यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई है जब अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।

दक्षिण अफ्रीका में मिले मल्टीपल म्यूटेशन वाले कोविड वैरिएंट को लेकर दुनियाभर के देश डर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया- देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है। इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कोरोना के नए स्ट्रेन ने चिंता बढ़ाई, WTO के मंत्रियों की बैठक टली
विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने कोरोना के कारण मंत्रियों की बैठक आगे के लिए टाल दी है। कोविड के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। WTO के मंत्रियों की बैठक जिनेवा में होनी थी।

आप सांसद संजय सिंह को गोली मारने की धमकी

image

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने धमकी देने वाले नंबर को भी साझा किया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके डाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज होने की इसकी जानकारी दी। गोमतीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज के प्रमुख इवेंट्स…

  • दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी।
  • संयुक्त किसान मोर्चा MSP कानून पर बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts