मजार-ए-शरीफ पर भी तालिबान का कब्जा, मार्शल दोस्तम के शहर पर अब आतंकियों का राज – Navbharat Times

काबुल
अफगानिस्तान में तालिबान ने बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ पर भी कब्जा कर लिया है। इसी के साथ अफगान सरकार के सबसे मजबूत गढ़ का पतन भी हो गया है। मजार-ए-शरीफ को मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम का शहर कहा जाता है। कुछ दिनों पहले ही तुर्की के इलाज करवाकर लौटे दोस्तम भी इसी शहर में मौजूद थे। अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। अफगानिस्तान के इस चौथे सबसे बड़े शहर पर कब्जे के बाद आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही राजधानी काबुल भी आतंकियों के नियंत्रण में आ सकता है।

सेना ने तालिबान के सामने किया आत्मसमर्पण
बल्ख के सांसद अबास इब्राहिमज़ादा ने कहा कि अफगान सेना ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे सरकार समर्थक मिलिशिया और अन्य बलों को मनोबल भी टूट गया। सांसद के अनुसार, राज्यपाल के कार्यालय सहित सभी प्रांतीय प्रतिष्ठानों पर तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान लड़ाकों ने जेल पर कब्जा कर सभी कैदियों को रिहा कर दिया है।

अब्दुल रशीद दोस्तम: अफगानिस्तान लौटा मजार-ए-शरीफ का ‘बूढ़ा’ शेर, तालिबान के खात्मे की खाई कसम
काबुल को छोड़ बाकी पर तालिबान काबिज
विद्रोहियों ने उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर पहले से ही कब्जा जमाया हुआ है। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो सकता है। देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर कंधार और हेरात पर तालिबान ने पहले से ही नियंत्रण हासिल किया हुआ है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने अभी तक देश के 34 में से 20 प्रांतों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

image

‘तालिबान का सफाया कर दिया जाएगा’, अफगानिस्तान के 67 साल के इस ‘बूढ़े शेर’ की दहाड़ सुनिए
काबुल के नजदीक छिड़ी लड़ाई

तालिबान ने शनिवार को दो और प्रांतों पर कब्जा कर लिया और अफगानिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके तक पहुंच गया है। वहीं उसने उत्तरी हिस्से के एक बड़े शहर पर चौतरफा हमला किया है जिसकी रक्षा पूर्व क्षत्रप कर रहे हैं। तालिबान ने उत्तर, पश्चिम और दक्षिण अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। इसके कारण यह आशंका बढ़ गई है कि तालिबान फिर से अफगानिस्तान पर कब्जा कर सकता है या देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।

image

अफगानिस्तान में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की नापाक चाल, मार्शल जनरल अब्दुल रशीद दोस्तम करेंगे फेल
लोगार पर कब्जा, मजार-ए-शरीफ में भीषण लड़ाई
लोगार से सांसद होमा अहमदी ने शनिवार को बताया कि तालिबान ने पूरे लोगार पर कब्जा कर लिया है और प्रांतीय अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि तालिबान काबुल के दक्षिण में मात्र 11 किलोमीटर दूर चार असयाब जिले तक पहुंच गया है। उत्तरी बल्ख प्रांत में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर अहमद फरहाद ने बताया कि तालिबान ने शनिवार तड़के मजार-ए-शरीफ पर कई दिशाओं से हमला किया। इसके कारण इसके बाहरी इलाकों में भीषण लड़ाई शुरू हो गई। उन्होंने हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी।

image

Taliban News: तालिबान ने अफगान सेना से छीनी एक और प्रांतीय राजधानी, अब शेबेरगन पर भी आतंकियों का कब्जा
गनी बोले- 20 साल की उपलब्धियां जाया नहीं जाएंगी
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि वह 20 वर्षों की उपलब्धियों को बेकार नहीं जाने देंगे और कहा कि तालिबान के हमले के बीच ‘राय-मश्विरा’ जारी है। उन्होंने शनिवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। अमेरिका 31 अगस्त तक देश से अपनी अंतिम सैन्य टुकड़ी को वापस बुलाने वाला है जिससे पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित गनी की सरकार के अस्तित्व पर सवाल उठ रहे हैं।

Taliban 11 019191919


अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा

Related posts