जजों पर विवादित पोस्ट का मामला: CBI ने 5 आरोपी गिरफ्तार किए; CJI ने कहा था- जजों की शिकायतों पर कार्रवाई नह… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • CBI Arrests Five Persons In Alleged Defamatory Posts Against Andhra Pradesh High Court Judges

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के मामले में CBI ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि CBI ने इस मामले में 2 लोगों को शनिवार को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वहीं 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। बता दें ये कार्रवाई जांच एजेंसीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमना की कड़ी टिप्पणी के बाद हुई है।

चीफ जस्टिस ने 2 दिन पहले कहा था कि निचली अदालतों के जज जब धमकियां मिलने की शिकायत करते हैं तो CBI और IB एक्शन नहीं लेते। चीफ जस्टिस ने ये टिप्पणी धनबाद (झारखंड) के जिला जज की हत्या के मामले की शुक्रवार को सुनवाई के दौरान की थी।

CJI ने कहा था- जांच एजेंसीज बिल्कुल मदद नहीं करतीं
चीफ जस्टिस ने कहा था, ‘CBI ने कुछ नहीं किया। हम CBI के रवैए में कुछ बदलाव आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे हालात बयां करने पर अफसोस होता है।’ इस कमेंट के साथ CJI ने जजों की सुरक्षा को लेकर लंबित अर्जी पर केंद्र सरकार से एक हफ्ते में जवाब देने को कहा था। CJI ने ये भी कहा था कि जांच एजेंसीज बिल्कुल मदद नहीं करतीं और मैं कुछ जिम्मेदारी के भाव के साथ ये बात कह रहा हूं। कुछ करना चाहिए।

जजों को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में YSR कांग्रेस के सांसद नंदीगम सुरेश और अमांची कृष्ण मोहन भी जांच के दायरे में हैं। CBI के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एक बड़ी साजिश की जांच के लिए एक सांसद और कुछ पूर्व विधायकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, इनके नाम FIR में नहीं हैं।

इस मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने CBI को जांच कर बंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। जिसके बाद CBI ने 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के अलावा बाकी के खिलाफ जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Related posts