Tokyo Olympics: मेडल से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे स्थान पर रहीं – Aaj Tak

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है. भारत की गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं. वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं. अदिति के बाद अब नजरें नीरज चोपड़ा और रेसलर बजरंग पुनिया पर होंगी. नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे. वह भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं. इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे. 

10:28 AM (एक घंटा पहले)

मेडल से चूकीं अदिति

Posted by :- Devang Gautam

भारत की युवा गोल्फर ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं. वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं. अदिति शुक्रवार को खत्म हुए तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं. अदिति आज चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं. अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं. केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक मेडल छीन लिया. अमेरिका की नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल जीता. अब सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच होगा मुकाबला. 

10:02 AM (एक घंटा पहले)

17वें होल पर न्यूजीलैंड की Ko ने बर्डी बनाकर अदिति को पछाड़ा

Posted by :- Devang Gautam

17वें होल में न्यूजीलैंड की Lydia Ko ने बर्डी लगाकर फिर से अदिति को पछाड़ दिया है. अदिति महज कुछ सेंटीमीटर से बर्डी चूकीं और अब चौथे स्थान पर हैं, जबकि Ko तीसरे पर पहुंच गई हैं.  जापान की INAMI Mone पहले और अमेरिका की Nelly Korda दूसरे स्थान पर हैं. 
 

9:47 AM (एक घंटा पहले)

शुरू हुआ गोल्फ का फाइनल राउंड

Posted by :- Devang Gautam

टोक्यो में बारिश थमने के बाद फाइनल राउंड शुरू हो गया है. भारत की अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. उनके दो होल और बाकी हैं. 

9:38 AM (2 घंटे पहले)

9.45 पर शुरू होगा मैच

Posted by :- Devang Gautam

गोल्फ के फाइनल और आखिरी राउंड को बारिश के कारण रोक दिया गया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, मैच भारतीय समायनुसार 9.45 बजे से शुरू होगा. 

9:20 AM (2 घंटे पहले)

Posted by :- Devang Gautam

अदिति के दो होल और बाकी हैं.  उन्होंने 16वें होल पर पार बनाया. अब वह पार 15 अंडर के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. जबकि न्यूजीलैंड की Lydia Ko 16वें होल में बोगी कर गईं और दूसरे स्थान से खिसककर अदिति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 
 

9:03 AM (2 घंटे पहले)

टोक्यो में बारिश शुरू

Posted by :- Devang Gautam

टोक्यों में मौसम खराब हो गया है. बारिश के कारण गोल्फ का चौथा और फाइनल राउंड रोक दिया गया है. भारत की अदिति अशोक फिलहाल मेडल की रेस में बनी हुई हैं. अदिति अभी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. 

8:46 AM (2 घंटे पहले)

चौथे नंबर पर खिसकीं अदिति

Posted by :- Devang Gautam

8:41 AM (3 घंटे पहले)

तीसरे स्थान पर हैं अदिति

Posted by :- Devang Gautam

अदिति ने 14वें होल पर बर्डी दर्ज की है. 14 होल के बाद अदिति तीसरे स्थान पर हैं. 

8:27 AM (3 घंटे पहले)

चौथे राउंड में 4 होल और बाकी

Posted by :- Devang Gautam

चौथे राउंड में 14 होल पूरे चुके हैं और 4 बाकी हैं. अदिति फिलहाल मेडल की रेस में बनी हुई हैं. विश्व चैम्पियन Nelly Korda अब भी पहले स्थान पर हैं. 

8:22 AM (3 घंटे पहले)

Posted by :- Devang Gautam

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं महिला गोल्फ खिलाड़ियों में अदिति अशोक के ग्रीन शॉट जिसे बंकर शॉट भी कहा जाता है उसकी खूब चर्चा हो रही है. अदिति ने ये शॉट शानदार खेला है. 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है. 
 

8:00 AM (3 घंटे पहले)

Posted by :- Devang Gautam

चौथे राउंड का मुकाबला जारी और अदिति अशोक जापान की मोने इनामी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं. अमेरिका की नेली कोर्डा पहले नंबर पर हैं.

7:39 AM (4 घंटे पहले)

मेडल की रेस में बनी हुई हैं अदिति

Posted by :- Devang Gautam

चौथे राउंड में कुल 18 होल होंगे. अदिति अशोक ने 9 होल पूरे कर लिए हैं. वह मेडल की रेस में बनी हुई हैं. 

7:16 AM (4 घंटे पहले)

Posted by :- Devang Gautam

गोल्फ में  महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में भारत की अदिति अशोक को न्यूजीलैंड की Lydia Ko और डेनमार्क की Kristine Emily से कड़ी टक्कर मिल रही है. Lydia ने लगातार बर्डी हासिल करने के कारण अदिति को पीछे करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. 

7:06 AM (4 घंटे पहले)

तीसरे स्थान पर खिसकीं अदिति

Posted by :- Devang Gautam

भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक चौथे राउंड में एक स्थान नीचे स्थान खिसक गई हैं. वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. वह डेनमार्क की Kristine Emily के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं. पहले स्थान पर अमेरिका की Nelly Korda हैं.

6:59 AM (4 घंटे पहले)

अदिति अशोक दूसरे स्थान पर कायम

Posted by :- Devang Gautam

6:20 AM (5 घंटे पहले)

आज भारत की ओर से चुनौती

Posted by :- Surendra Verma

5:21 AM (6 घंटे पहले)

अदिति इतिहास रचने के बेहद करीब

Posted by :- Surendra Verma

4:25 AM (7 घंटे पहले)

चोपड़ा और अदिति करेंगे चमत्कार!

Posted by :- Surendra Verma

टोक्यो ओलंपिक अपने मुकाम की ओर से है. भारत अब तक दो रजत और तीन कांस्य के साथ कुल पांच पदक जीत चुका है. आज शनिवार को भाला फेंक (Javelin Throw) एथलीट नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया और गोल्फर अदिति अशोक से पदक की उम्मीद है.

4:25 AM (7 घंटे पहले)

पहले ही प्रयास से फाइनल में चोपड़ा

Posted by :- Surendra Verma

ओलंपिक में पदार्पण कर रहे नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में भाले को 86.65 मीटर की दूरी तक फेंककर 83.50 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन स्तर हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. वह पदक जीतने में कामयाब रहे तो ओलंपिक के एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक होगा.

4:24 AM (7 घंटे पहले)

गोल्फ से पदक की आस

Posted by :- Surendra Verma

गोल्फर अदिति अशोक ने भी मेडल की आस जगा दी है. अदिति तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर हैं. मुकाबले का चौथा और फाइनल राउंड शनिवार को खेला जाएगा. 
 

Related posts