India vs Great Britain women’s hockey bronze medal match Live: ग्रेट ब्रिटेन ने की बराबरी, स्कोर भारत 3 ग्रेट ब्रिटेन 3 – Navbharat Times

तोक्यो
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद ग्रेट ब्रिटेन को करारा जवाब दे रही है। ब्रॉन्ज मेडल मैच में रानी की अगुआई वाली भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर दो जबकि वंदना कटारिया एक गोल दाग चुकी हैं। भारतीय महिलाएं इस समय शानदार लय में दिख रही हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने मेडल मुकाबले में जर्मनी की मजबूत माने जाने वाली टीम को 5-4 से हराकर ओलिंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता।

सविता का एक और शानदार बचाव
ग्रेट ब्रिटेन की ओर से डायरेक्ट शॉट का प्रहार किया गया लेकिन गोल पोस्ट में मुस्तैद सविता पूनिया ने शानदार बचाव कर गोल बचा लिया। इस समय सविता पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की तरह दिखाई दे रही हैं।

बेहतरीन लय में हैं सलीमा टेटे

भारत की युवा खिलाड़ी सलीमा टेटे शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। 19 वर्षीय सलीमा आज बेहतरीन लय में हैं। वह गेंद को अच्छी तरह रोल करती हुए नजर आ रही हैं।

सविता का शानदार बचाव
भारतीय महिला गोलकीपर सविता पूनिया ने एक बार फिर शानदार बचाव किया है। सविता ने ग्रेट ब्रिटेन के पेनाल्टी कॉर्नर को नाकाम कर दिया है। पहले क्वॉर्टर में भी सविता ने कई गोल बचाए थे।

वेब ने ग्रेट ब्रिटेन को दिलाई बराबरी
ग्रेट ब्रिटेन तीसरे क्वॉर्टर में बराबरी का गोल दागा। ब्रिटेन की ओर से वेब ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरजीत कौर गोल करने में असफल रही। मुकाबला बेहद रोमांचक हो चला है। दोनों टीमें एक दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार हमले कर रही हैं।

वंदना ने भारत को दिलाई बढ़त
वंदना कटारिया ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले शानदार गोल कर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी है। 0-2 से पिछड़ने के बाद रानी रामपाल एंड कंपनी ने पलटवार करते हुए ग्रेट ब्रिटेन पर बढ़त बना ली है।



गुरजीत कौर ने लगातार दो गोल दागे, भारत ने की बराबरी
भारत की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर के सहारे गुरजीत कौर ने दागा गोल। तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गुरजीत ने भारत की ओर से पहला गोल किया जबकि चौथे पेनाल्टी पर भी गुरजीत ने शानदार गोल कर भारत को 2-2 की बराबरी दिला दी।

ब्रिटेन ने बनाई 2-0 की बढ़त
ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे क्वॉर्टर में भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की ओर से सारा रोबटर्सन ने गोल दागा। भारतीय टीम इस समय वापसी की कोशिश कर रही है।

गुरजीत ने गंवाया बराबरी का मौका
भारत की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर गुरजीत ने गोल का मौका गंवा दिया। भारतीय टीम के पास बराबरी का मौका था लेकिन टीम इंडिया इसे गोल में तब्दील करने में असफल रही।

ब्रिटेन ने दागा पहला गोल
ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में ही भारत के खिलाफ पहला गोल दाग दिया है। भारतीय टीम इस समय 0 -1 से पीछे है। ब्रिटेन की ओर से ऐलेना सिआन ने ब्रिटेन को दिलाई बढ़त। गोल पोस्ट के नजदीक भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का की स्टिक से लगकर गेंद भारतीय गोल पोस्ट में चली गई।

पहले क्वॉर्टर में सविता का कमाल
पहले क्वॉर्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने लगातार भारत के गोल पोस्ट पर आक्रमण किए लेकन सविता पूनिया ने विपक्षी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सविता ने कई मौकों पर टीम को गोल से बचाया। जो काम पुरुष टीम में पीआर श्रीजेश कर रहे थे वहीं काम आज सविता पूनिया कर रही हैं। पहले क्वॉर्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

ब्रिटेन को मिला दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर
भारत ने ब्रिटेन का दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर भी नाकाम कर दिया है। भारतीय टीम इस समय ग्रेट ब्रिटेन का डटकर सामना कर रही है। गोलकीपर सविता पूनिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।

सविता पूनिया ने ब्रिटेन के पहले पेनाल्टी कॉर्नर को किया नाकाम
मैच के शुरू हुए अभी कुछ मिनट हुए थे कि ग्रेट ब्रिटेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन ब्रिटेन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सका। यहां भारतीय महिला गोलकीपर सविता पूनिया की तारीफ करनी होगी जिन्होंने शानदार तरीके से इसका बचाव किया। भारतीय खिलाड़ियों ने सविता के बेहतर प्रयास की सराहना की।

राष्ट्रगान के साथ मुकाबला शुरू
भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू हो चुका है। सबसे पहले ब्रिटेन का राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। दोनों टीमें इस समय मैदान पर एक दूसरे के आमने सामने हैं।

आज महिला टीम के पास इतिहास बनाने का अवसर है। टीम तीसरी बार ओलिंपिक में खेल रही है। साल 1980 में ओलिंपिक में महिला हॉकी का आगाज हुआ था। तब पहली बार भारतीय टीम खेली थी। उसके बाद 2016 के रियो ओलिंपिक में भारत ने क्वॉलिफाइ किया। तब उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। लेकिन अब टीम ओलिंपिक पदक के मुहाने पर खड़ी है।

आसान नहीं होगा मुकाबला
भारतीय टीम के लिए यह इतना आसान नहीं कहा जा सकता। पूल स्टेज पर गत चैम्पियन ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी। पांच साल पहले रियो में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि वह उस प्रदर्शन को तो नहीं दोहरा पाई लेकिन उसकी कोशिश पोडियम फिनिश करने की है।












Indian Hockey Team Wins Bronze Medal: 41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक मेडल लाई टीम, झूम उठा देश

टीम इंडिया है फॉर्म में
भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना को चुनौती दी, पर महत्वपूर्ण मौकों पर पेनल्टी कॉर्नर गंवाना महंगा साबित हुआ। भारत के लिए गंवाने को कुछ नहीं है तो दुनिया की सातवें नंबर की टीम दुनिया की चौथे नंबर की ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ बिना किसी दबाव के सर्वश्रेष्ठ करना चाहेगी।

भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी खिलाड़ी


Related posts