09:31 AM, 31-Jul-2021
Uttar Pradesh Board: यह है रोल नंबर डाउनलोड करने का तरीका
परिणाम से पहले, छात्रों को अपना रोल नंबर यूपीएमएसपी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
- upmsp.edu.in पर जाएं
- नीचे स्क्रॉल करें और हाई स्कूल रोल नंबर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें और रोल नंबर खोजें।
09:11 AM, 31-Jul-2021
UP Board Result 2021: 56.03 लाख विद्यार्थियों का परिणाम होगा जारी
इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 29,94,312 कक्षा 10वीं के छात्र और 26,09,501 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हैं।
08:53 AM, 31-Jul-2021
UP Board 10th Result 2021: नौवीं और दसवीं के आधार पर तैयार हुआ परिणाम
08:38 AM, 31-Jul-2021
UP Board 12th Result 2021: ऐसे तैयार किया गया कक्षा बारहवीं का परिणाम
08:28 AM, 31-Jul-2021
UP Board: ऐसे देखें अपना परिणाम
- यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां पर आपको 10वीं व 12वीं कक्षा परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- इसके अलावा यहां भी देख सकेंगे परिणाम।
07:54 AM, 31-Jul-2021
UP Board 10th, 12th Result 2021: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा परिणाम, सबसे पहले amarujala.com पर देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड परिणामों की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। यूपीएमएसपी आज यानी 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के दोनों छात्रों के नतीजे घोषित करेगा।