तीसरी लहर की आहट: 24 घंटे में 43159 नए मरीज मिले, इनमें से 22056 यानी आधे से ज्यादा केस केरल में, यहां केंद… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases Vaccination Live Updates 29 July 2021 Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona Covid 19 Death Toll India Today

नई दिल्ली17 मिनट पहले

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि देश भर के नए संक्रमितों से आधे से अधिक है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार ने केरल एक टीम भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेज रही है। यह टीम कोरोना रोकथाम में राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करेगी। वहीं, केरल सरकार ने राज्य में 31 जुलाई और 1 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

image

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां बुधवार को 22,056 लोग संक्रमित पाए गए। 17,761 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,458 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 6,857 लोग संक्रमित पाए गए। 6,105 लोग ठीक हुए और 286 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60,64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 82,545 मरीजों का इलाज चल रहा है।

image

3. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 87 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 116 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,755 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 768 मरीजों का इलाज चल रहा है।

image

4. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,049 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 573 मरीजों का इलाज चल रहा है।

image

5. राजस्थान
यहां बुधवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 40 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,953 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 268 मरीजों का इलाज चल रहा है।

image

6. गुजरात
राज्य में बुधवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 39 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 274 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

image

7. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 11 नए मामले सामने आए और 18 लोग ठीक भी हुए। 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 130 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

image

खबरें और भी हैं…

Related posts