Maharashtra Flood News: रायगढ़ में बारिश से तबाही, भूस्खलन में दफन हो गईं 36 जिंदगियां, रेस्क्यू जारी – Navbharat Times

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। कई नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश और बाढ़ के चलते कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रायगढ़ में हुए तीन भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें भी तैनात कर दी गई है। बाढ़ के चलते कई रूटों पर रेल सेवा भी निरस्त कर दी गई है। वहीं पुणे स्थित 12 ज्योतिर्लिगों में से एक भीमाशंकर के गर्भगृह तक पानी घुस गया है। मुंबई के गोवंडी इलाके में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में प्रशासन की मदद के लिए वेस्टर्न नेवल कमांड मुंबई ने फूड रेस्क्यू टीम और हेलिकॉप्टर भेजे हैं। 7 नौसैनिक रेस्क्यू टीमें सड़कमार्ग से रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में भेजी गई हैं।

रायगढ़ में भूस्खलन से 36 की मौत

रायगढ़ में बारिश से भारी तबाही



महाराष्ट्र रायगढ़ में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यहां तीन जगह हुए भूस्खलन में 36 की मौत हो चुकी है। भारतीय नौसेना ने प्रभावित इलाकों की एरियल सर्वे के दौरान तस्वीर ली है जिसमें अधिकतर इलाका पूरी तरह जलमग्न दिख रहा है।

कोल्हापुर में रस्सी के सहारे रेस्क्यू, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए फंसे लोग

महाराष्ट्र में बाढ़ से बुरा हाल, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का गर्भगृह डूबा












महाराष्ट्र में बाढ़ से बुरा हाल, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का गर्भगृह डूबा, देखें वीडियो

उफनाई नदी में फंसे शख्स को SDRF ने बचाया

कोयना नदी में आई बाढ़, खेतों में घुसा पानी



सतारा जिले स्थित कोयना नदी में बाढ़ आने के चलते आस-पास के इलाकों में पानी घुस गया। कई इलाकों का संपर्क टूटा।

सतारा में लगातार बारिश से हर जगह पानी-पानी

रत्नागिरी जिले में बाढ़ से कई इलाके डूबे

महाराष्ट्र के रत्नागिरी की नदियां उफान पर, पानी में डूबे शहर












महाराष्ट्र के रत्नागिरी की नदियां उफान पर, पानी में डूबे शहर

कोंकण में भारी बारिश से डूबा चिपलुन,बाढ़ में फंसे अधिकारी!












कोंकण में भारी बारिश से डूबा चिपलुन,बाढ़ में फंसे अधिकारी!

महाराष्ट्र के रायगढ़ में फटा बादल? खोपोली, कर्जत में पानी ही पानी!












महाराष्ट्र के रायगढ़ में फटा बादल? खोपोली, कर्जत में पानी ही पानी!

Related posts