Weather Today Live Updates: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल! हल्की बारिश की संभावना – Jansatta

Weather Forecast Today, Mumbai Rains Live Updates: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राज्य में गंगानगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Lucknow Station, UP, India News
यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को बारिश के बाद चारबाग स्टेशन के बाहर जलजमाव हो गया था। पानी निकालते हुए कर्मचारी। (फोटोः पीटीआई)

Weather Today Live Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर शाम पांच बजकर 30 मिनट पर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम सात बजकर पाँच मिनट पर 214 रहा।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’ माना जाता है, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related posts