Mumbai Building Collapse: मुंबई में 24 घंटे में मकान ढहने की दो घटनाएं, 8 बच्चों समेत 13 की मौत – Navbharat Times

मोफीद खान, मुंबई

पहली बारिश में ही मुंबई बेहाल हो गई। भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेनों के पहिए भी थम गए। इस बीच मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के 4 महीने में 18 दिन खतरे भरे हैं। इन 18 दिनों में हाई टाइड के दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक रहेगी। अगर हाई टाइड के वक्त बारिश हुई तो मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आमतौर पर मुंबई में मॉनसून का आगमन 10 जून को होता है। इस बार मॉनसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। बुधवार सवेरे से शुरू हुई बरसात ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। बारिश का यह सिलसिला गुरुवार को मुंबई व आसपास सटे शहरों के कुछ इलाकों में दिखा, तो कुछ जगह रुक-रुककर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने मॉनसून के दौरान समुद्र में उठनेवाली ऊंची लहरों से मुंबईकरों को अभी से आगाह कर दिया है। लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे खुल रही मुंबई से लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए समुद्र किनारे जाते हैं, ऐसे में वे हाई टाइड में लहरों की चपेट में न आएं, इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही अलर्ट जारी किया है।

4 महीने में मुंबईकरों के लिए 18 दिन जोखिम भरे

मॉनसून के 4 महीने में मुंबईकरों के लिए 18 दिन जोखिम भरे रहेंगे। इनमें 6 दिन तो सिर्फ जून महीने में ही है। जबकि 12 दिन में से जुलाई में 5 दिन, अगस्त में 5 और सितंबर में 2 दिन है। हाई टाइड के दौरान बीएमसी पंपिंग स्टेशनों के फ्लड गेट बंद कर देती है। इस दौरान बारिश जोरदार हुई तो मुंबई की सड़कों पर जमा होनेवाले पानी की निकासी नही हो पाएगी जिससे मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है।



समुद्र में लहरों की ऊंचाई


25 व 26 जून को हाई टाइड के समय समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4.85 मीटर रहेगी। जबकि, अन्य 16 दिनों में समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4.55 मीटर से 4.77 मीटर रहेगी।

तारीख – समय – लहरों की ऊंचाई( मीटर में)

23जून- 10.53 – 4.56

24जून- 11.45 -4.77

25 जून- 12.33 – 4.85

26 जून- 13.23 – 4.85

27 जून- 14.10 – 4.76

28 जून- 14.57 – 4.61

23 जुलाई – 11.37- 4.59

24 जुलाई- 12.24 -4.71

25 जुलाई- 13.07 4.73

26 जुलाई- 13.48 – 4.68

27 जुलाई- 14.27 – 4.55

10 अगस्त – 13.22 – 4.50

11 अगस्त- 13.56 – 4.51

22 अगस्त – 12.07- 4.57

23 अगस्त – 12.43- 4.61

24 अगस्त – 13.17 – 4.56

8 सितंबर – 12.48 – 4.56

9 सितंबर – 13.21 – 4.54

तीन दशकों में जून में दूसरी बड़ी बारिश

इस साल समय से पहले मॉनसून की दस्तक से जून महीने में रेकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। तीन दशकों में बुधवार और गुरुवार के बीच जून महीने में 24 घंटे की बारिश दूसरी बड़ी बारिश हुई। इस दौरान वेदर ब्यूरो ने यहां 231 मिमी बारिश दर्ज की है। इससे पहले 1991 में 10 जून को मुंबई में 399 मिमी बारिश हुई थी। मुंबई व उससे सटे आसपास इलाकों में आगामी 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


5 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट


आईएमडी के मुताबिक आगामी 5 दिनों तक मुंबई में तेजी बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगड और कोंकण में भी आगामी दिनों तक बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के उपनिदेशक जयंत सरकार ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने पूरे महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है।

Related posts