यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में गुरुवार को सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया। कई जगहों पर हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में लगभग एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। गुरुवार से ही प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गईं और अगले तीन-चार दिन में कानपुर मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की आमद हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में भी मॉनसून दस्तक दे सकता है। अगले तीन-चार दिन में राजधानी के साथ-साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके चलते मानसून सक्रिय होगा और अगले दो-तीन दिन में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।
Related posts
-
April 25, 2024 Isabella Comments Off on लोकसभा चुनाव 2024:तेजस्वी का दावा- बिहार में नड्डा नोटों से भरे बैग लाए, जहां चुनाव हो रहे, वहां बांट रहे
लोकसभा चुनाव 2024:तेजस्वी का दावा- बिहार में नड्डा नोटों से भरे बैग लाए, जहां चुनाव हो रहे, वहां बांट रहे
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय... -
April 25, 2024 Isabella Comments Off on 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग कल:2019 में भाजपा 50, कांग्रेस 21 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं
13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग कल:2019 में भाजपा 50, कांग्रेस 21 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं
2024 लोकसभा चुनाव के सेकेंड फेज में शुक्रवार (26 अप्रैल) को 12 राज्यों और एक केंद्र... -
April 25, 2024 Isabella Comments Off on IIT-JEE मेन्स के नतीजे जारी:रिकॉर्ड 56 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, इनमें राजस्थान से 5, गुजरात-हरियाणा से 2-2; जनरल कटऑफ 93.23% रहा
IIT-JEE मेन्स के नतीजे जारी:रिकॉर्ड 56 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, इनमें राजस्थान से 5, गुजरात-हरियाणा से 2-2; जनरल कटऑफ 93.23% रहा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर...