Surya Grahan 2021 Today Live Updates: शाम इतने बजे खत्म होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां देख सकते हैं इसे लाइव – Jansatta

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021 Date, Timings in India Updates: ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है जो उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में कई जगहों पर, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस के अधिकांश हिस्से में दृश्य होगा।

Surya Grahan June 2021 Live Updates: सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण।

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2021 Date, Timings in India Live Updates: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगा है। इस खगोलीय घटना का दीदार करने के लिए अधिकतर लोग उत्सुक रहते हैं। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है जो उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में कई जगहों पर, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस के अधिकांश हिस्से में दृश्य होगा। सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 1.42 बजे से हो चुकी है और समाप्ति 6.41 बजे पर होगी।

भारत में ग्रहण का प्रभाव: भारत में अधिकांश जगहों पर सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पूर्वोत्‍तर के कुछ राज्‍यों के अलावा, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही देखा जा सकेगा। सिंह और धनु वालों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ है। धन लाभ होने के आसार रहेंगे। वहीं मेष, वृषभ, कन्या और तुला वालों के लिए सूर्य ग्रहण कष्टदायी साबित हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा: सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आकर सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से ढक लेता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। ये घटना बेहद ही कम और कुछ ही क्षण के लिए देखने को मिलती है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के कुछ ही भाग को ढक पाता है। जिससे सूर्य की पूरी रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती इसे ही आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। तो वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह से आता है कि जिससे सूर्य का सिर्फ मध्य भाग ही चांद की छाया से ढक पाता और सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहता है। ऐसा जब होता है तो कुछ समय के लिए सूर्य पृथ्वी से देखने पर आग की अंगूठी की तरह चमकता दिखाई देता है। इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

सूर्य ग्रहण कहां देख सकते हैं लाइव? सूर्य ग्रहण को पॉपुलर यूट्यूब चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। ग्रहण की लाइवस्ट्रीम करने वाले फेमस होस्ट Virtual Telescop, timeanddate और CosmoSapiens हैं। यहां आप घर बैठे सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा देख सकते हैं।

Related posts