63 दिन बाद कोरोना के मामले एक लाख से कम: देश में बीते दिन 87,295 संक्रमित मिले, 1.85 लाख ठीक हुए और 2,115 क… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली17 मिनट पहले

देश में रविवार को 87,295 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 2,115 संक्रमितों जान गंवाई है। यह बीते 46 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,257 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 3 लाख 51 हजार 344 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

हालांकि, अच्छी बात यह भी रही कि बीते दिन 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से रिकवर हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 535 की गिरावट दर्ज की गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 87,955
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.85 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,115
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.73 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.51 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.97 लाख

13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • राजस्थान में 8 जून से अनलॉक का दूसरा फेज शुरू हो रहा है। गृह विभाग ने अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक बाजार खोलने का समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। लॉकडाउन में भी 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया गया है।
  • केरल में 9 जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन की मियाद 7 दिन बढ़ाकर 16 जून तक कर दी गई है। हालांकि, राज्य में पाबंदियों को लेकर कोई राहत नहीं दी गई है।
  • आंध्र प्रदेश में 10 जून को खत्म हो रहा लॉकडाउन 20 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, लॉकडाउन में छूट के समय में 2 घंटे ज्यादा की रियायत दी गई है।
  • पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना लॉकडाउन 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान प्राइवेट ऑफिस और दुकानों को ढील दी जाएगी। वीकेंड लॉकडाउन पहले की ही तरह चलेगा।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 10,219 लोग संक्रमित पाए गए। 21,081 लोग ठीक हुए और 340 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.74 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में सोमवार को 1,279 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,309 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। अब तक 9.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,243 लोगों की मौत हो चुकी है। 21,224 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में सोमवार को 778 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,613 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,944 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 16,162 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 694 लोग संक्रमित पाए गए। 2,860 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,333 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 15,681 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां सोमवार को 629 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,429 लोग ठीक हुए और 31 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,687 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 15,744 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 571 नए मामले सामने आए। 1,782 लोग ठीक हुए और 32 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,369 लोगों की मौत हो गई। 8,860 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 876 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,627 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,208 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts