कनाडा में मुस्लिम परिवार पर टारगेट अटैक, 4 लोगों को ट्रक से रौंदा – Hindustan

ओंटारियो प्रांत के सिटी ऑफ लंदन में रविवार को एक किशोर समेत 4 लोगों की की हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस का मानना ​​है कि यह एक मुस्लिम परिवार पर “टारगेट अटैक” था। एक 20 वर्षीय कनाडाई व्यक्ति पर ट्रक से रौंदकर चार लोगों की हत्या और एक की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक हिट एंड रन मामला था।

पुलिस का मानना ​​है कि यह एक मुस्लिम परिवार पर पांच लोगों पर टारगेट अटैक था। मृतकों में एक 74 और एक 44 वर्षीय महिला, एक 46 वर्षीय पुरुष और एक 15 साल की लड़की है। फिलहाल परिवार के सदस्यों के अनुरोध पर पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिंदा बचे गंभीर रूप से घायल नौ वर्षीय बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप निरीक्षक पॉल वाइट ने कहा कि 20 वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन के खिलाफ आतंकवाद के आरोप भी संभव हैं। सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्टमैन सोमवार दोपहर वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने कथित हमलावर के बारे में बताया है कि वो ओंटारियो में लंडन का ही नथालियन वेल्टमेन नामक 20 वर्षीय शख्स है। उन्हें घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर एक शॉपिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि क्यूबेक सिटी मस्जिद में 2017 में हुए हमले के बाद यह कनाडाई मुसलमानों के खिलाफ अब तक का सबसे घातक हमला है। उस समय 6 लोगों की मौत हुई थी।

Related posts