11:14 AM, 07-Jun-2021
दिल्ली: अनलॉक के शुरू होते ही आईटीओ पर लगा ट्रैफिक जाम
#WATCH | Traffic piles up at ITO as Delhi begins gradual unlocking from today pic.twitter.com/kN9oiEjUSZ
— ANI (@ANI) June 7, 2021
11:05 AM, 07-Jun-2021
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हटा कोरोना कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश: कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद आगरा में आज दुकानें खुलीं। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी ज़िलों से कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है। pic.twitter.com/drLk4oYzbT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
10:56 AM, 07-Jun-2021
मुंबई: दोबारा शुरू हुईं बस सेवा
महाराष्ट्र: मुंबई में आज से आम जनता के लिए बस सेवा फिर से शुरू हुईं। (तस्वीरें प्रतीक्षा नगर बस डिपो से) pic.twitter.com/j31dEoNtyx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
10:53 AM, 07-Jun-2021
नोएडा में चलनी शुरू हुई मेट्रो
उत्तर प्रदेश: नोएडा में आज से 50% यात्रियों के साथ मेट्रो फिर से चलनी शुरू हुईं। (तस्वीरें सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से)
एक यात्री ने बताया, “मेट्रो के शुरू होने से ड्यूटी करने वाले लोगों को सबसे ज़्यादा राहत मिलेगी क्योंकि टैक्सी में 300 रु. लगते हैं और मेट्रो में सिर्फ 40 रु.।” pic.twitter.com/5Vk1lFP6B4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
10:23 AM, 07-Jun-2021
पिछले 61 दिनों में सबसे कम मामले दर्ज- स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34% है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
09:56 AM, 07-Jun-2021
बीते 24 घंटे में 13,90,916 लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/XLxdQqQILW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
09:23 AM, 07-Jun-2021
बीते 24 घंटे में एक लाख छह सौ मामले हुए दर्ज, 2427 मरीजों की मौत
India reports 1,00,636 new #COVID19 cases, 1,74,399 discharges, and 2427 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
Total cases: 2,89,09,975
Total discharges: 2,71,59,180
Death toll: 3,49,186
Active cases: 14,01,609Total vaccination: 23,27,86,482 pic.twitter.com/3DNEhXAN4E
— ANI (@ANI) June 7, 2021
09:12 AM, 07-Jun-2021
बीते 24 घंटे में 15,87,589 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,87,589 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,63,34,111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
08:52 AM, 07-Jun-2021
कोवैक्सीन से ज्यादा एंटीबॉडी बनाती हैं कोविशील्ड
फंगस और टीके को लेकर देश में पहली बार दो अलग-अलग अध्ययन सामने आए हैं। इनमें से 12 राज्यों के 19 अस्पतालों में हुए एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि जहां कोविशील्ड टीका लेने वालों में कोवाक्सिन लेने वालों की तुलना में एंटीबॉडी का स्तर अधिक मिला।
08:29 AM, 07-Jun-2021
दिल्ली में मेट्रो चलनी शुरू, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की तस्वीर
दिल्ली: राजधानी में आज से 50% बैठने की क्षमता के साथ मेट्रो चलनी शुरू हो गई है। तस्वीरें अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की हैं। pic.twitter.com/V14ratlwpb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
08:20 AM, 07-Jun-2021
दिल्ली में ऑड-ईवन के आधार पर बाजार खुलेंगे
दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के हिसाब से सुबह 10 बजे से बाज़ार खुल जाएंगे। तस्वीरें करोल बाग की हैं। pic.twitter.com/9NuKoTPIdV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
08:03 AM, 07-Jun-2021
दिल्ली में चलने लगी मेट्रो
After over 1.5-month lockdown, the unlocking process begins in #Delhi as metro services open for public with 50% capacity, among other relaxations
Visuals from inside metro & outside RK Ashram Marg metro station#COVID19 pic.twitter.com/PF7K9KHib3
— ANI (@ANI) June 7, 2021
07:54 AM, 07-Jun-2021
मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 113 नए केस
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 113 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,679 है जिसमें 3,279 सक्रिय मामले, 10,345 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 55 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/OG3dk36Fic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2021
07:34 AM, 07-Jun-2021
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत शनिवार को दर्ज मामले में पुलिस ने 24 कारों को जब्त किया है और 34 लोगों को हिरासत में लिया है। इनपर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और जुलूस निकालने का आरोप है।
07:20 AM, 07-Jun-2021
Coronavirus Live: अनलॉक शुरू होते ही दिल्ली के आईटीओ पर लगा जाम, गाड़ी-बसों की लंबी लाइन
देश के कई हिस्सों में अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली में सोमवार यानी आज से अनलॉक 2.0 शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो चलेंगी और निजी और सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों के आने की इजाजत है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अब भले ही कम हो गया हो लेकिन संक्रमण बढ़ती भीड़ होने की वजह से दोबारा फैल सकता है। इधर कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन पर खासा जोर दिया जा रहा है। हालांकि कोरोना वैक्सीन की किल्लत की वजह से कई जगहों पर 18+ वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी गई है। रविवार को कोरोना के दूसरी लहर की पीक से अब तक के सबसे कम मामले दर्ज हुए, हालांकि कोरोना से रोजाना होने वाली मौत का आंकड़ा चिंताजनक है।