न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:00 PM IST
सार
केरल में आमतौर पर मानसून एक जून को पहुंचता है। आईएमडी ने इससे पहले मानसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन अधिक या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल मे अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है।
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : पिक्साबे
ख़बर सुनें
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून बस चंद ही घंटों बाद केरल में दस्तक देने वाला है। दो दिन की देरी के साथ इस बार मानसून अब से कुछ घंटों बाद तीन जून तक केरल में झमाझम बारिश शुरू कर सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। जानिए किस राज्य में किस तारीख में मानसून दस्तक दे सकता है।
केरल | 03 जून |
महाराष्ट्र | 11 जून |
तेलंगाना | 11 जून |
पश्चिम बंगाल | 12 जून |
ओडिशा | 13 जून |
झारखंड | 14 जून |
बिहार और छत्तीसगढ़ | 16 जून |
उत्तराखंड और मध्यप्रदेश | 20 जून |
उत्तर प्रदेश | 23 जून |
गुजरात | 26 जून |
दिल्ली और हरियाणा | 27 जून |
पंजाब | 28 जून |
राजस्थान | 29 जून |