कोरोना देश में: बीते दिन 1.33 लाख केस आए, 2.31 लाख ठीक हुए और 3,204 की मौत हुई; 33 राज्यों और UT में नए संक… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 33 हजार 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 3,204 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि 2 लाख 31 हजार 277 संक्रमित ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज रहा रहे मरीजों की संख्या में 1.01 लाख की कमी हुई।

मंगलवार को देश में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए संक्रमितों से ज्यादा संक्रमित ठीक हुए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35,949 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके अलावा तमिलनाडु में 31,683, कर्नाटक में 29,271 और केरल में 24,117 लोग रिकवर हुए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.33 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.31 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,204
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.83 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.41 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.35 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.89 लाख

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप पर वैक्सीनेशन स्टेटस अपडेट कर सकेगा। यह सेल्फ असेसमेंट प्रोसेस होगी। सरकार के मुताबिक, यह सुविधा कहीं सफर करने पर वैक्सीनेशन की स्थिति की जांच को आसान बना देगी। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सभी आरोग्य सेतु यूजर्स को अपडेट द वैक्सीनेशन स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा।
  • मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन का सिंगल डोज लग गया है, उन्हें आरोग्य सेतु ऐप की होम स्क्रीन पर वैक्सीनेशन के स्टेटस के साथ सिंगल ब्लू टिक दिखाई देगी। दूसरा डोज लगने के बाद उन लोगों को ऐप पर डबल टिक वाली एक ब्लू शील्ड दिखाई देगी। कोविन पोर्टल से वैक्सीनेशन के स्टेटस का वैरिफिकेशन होने के बाद यह डबल टिक दिखाई देगी।
  • अमेरिकी दवा कंपनी ऐली लिली को भारत में एंटीबॉडी ड्रग्स Bamlanivimab 700mg और Etesevimab 1400mg के इमरजेंसी यूज के लिए शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह दावा किया। यह दवा कोरोना के हल्के और कम गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होगी।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 14,123 लोग संक्रमित पाए गए। 35,949 लोग ठीक हुए और 854 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 96,198 लोगों की मौत हो गई। 2.30 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 1886 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4471 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 9.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,077 लोगों की मौत हो चुकी है। 33,127 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 1,561 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,869 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक 8.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,855 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 29,015 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 1,221 लोग संक्रमित पाए गए। 5,625 लोग ठीक हुए और 175 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,672 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 32,465 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 1,078 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,120 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 7.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,112 लोगों की मौत हो चुकी है। 20,303 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां मंगलवार को 1,002 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,114 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,450 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 37,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 623 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,423 लोग ठीक हुए और 62 की मौत हो गई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,299 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 10,178 का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts