चंद्रग्रहण: 30 गुना ज्यादा चमकदार और 14 गुना बड़ा दिखेगा चांद, जानिए क्या सूतक काल होगा मान्य – Hindustan

आज 26 मई को चंद्रग्रहण है,उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में यह नजर नहीं आएगा। पर चांद अन्य दिनों की तुलना में आज 30 गुना ज्यादा बढ़ा व 14 गुना अधिक चमकदार होगा।  दरअसल आज चांद पृथ्वी के अन्य दिनों के मुकाबले 157 किलोमीटर ज्यादा नजदीक होगा। इस तरह के चांद को फ्लावर मून का भी नाम दिया जाता है। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. विरेंद्र यादव के अनुसार बुधवार को चंद्रग्रहण है। इससे पहले 26अप्रैल को भी सुपरमून था। पर इस बार चद्रमा पृथ्वी के ज्यादा नजदीक होगा। चंद्रमा आज पृथ्वी से तीन लाख 57 हजार, 472 किलोमीट दूर होगा। इस कारण पूनम का यह चांद आज ज्यादा बड़ा और अधिक चमकीला नजर आएगा। हालांकि यह अंतर खुली आंखों से देखने में ज्यादा नजर नहीं आएगा। पर खगोलीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रमण है। 

चंद्र ग्रहण:  पूर्वी भारत में ही नजर आएगा ग्रहण 
आज चंद्रग्रहण दोपहर दो बजकर 17 मिनट पर शुरू होकर शाम सात बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। हालांकि भारत में पूर्ण चंद्रगहण नहीं दिखाई देगा। यह केवल पश्चिम बंगाल, बंगाल की खाली और उत्तरपूर्व के कुछ हिस्सों से ही छाया के रूप में नजर आएगा।

सूतक: इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं 
आज पड़ने वाले चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है। इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। पंचांग के अनुसार 26 मई 2021 बुधवार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव वृश्चिक पर पड़ेगा। 

Related posts