PNB Scam: Mehul Choksi वकील का दावा: भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता, एंटीगुआ पुलिस कर रही तलाश – अमर उजाला – Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 25 May 2021 12:21 PM IST

सार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी लापता है। रविवार शाम से एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ से क्यूबा चला गया है।

ख़बर सुनें

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी लापता है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उसका परिवार चिंतित है और मुझसे मिलने को कहा है। एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। रविवार शाम से एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के बयान के मुताबिक, चोकसी को आखिरी बार शाम करीब 5.15 बजे घर से निकलने से पहले एक कार में देखा गया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इसके बाद से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मेहुल चौकसी एंटीगुआ से भागकर क्यूबा चला गया है

स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआन्यूजरूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है जिसके लापता होने की अटकलें हैं। वहीं रॉयल पुलिस फोर्स ने बताया कि चोकसी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।

बयान में कहा गया है, ‘पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।’

खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया। चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है।

मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है। 

मार्च में मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (सीआईपी) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा रद्द करने की खबरें आईं थीं। लेकिन मेहुल चोकसी के वकील ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि चोकसी एंटीगुआा के नागरिक हैं उनकी नागरिकता रद्द नहीं की गई है।

एंटीगुआ और बारबुडा की ओर से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने की खबरों पर उसके वकील विजय अग्रवाल ने कहा था कि मेरे मुवक्किल मेहुल चोकसी एंटीगुआ के नागरिक हैं। उनकी नागरिकता को रद्द नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

आगे पढ़ें

मेहुल चोकसी सबसे बड़ा डिफॉल्टर

विज्ञापन

Related posts