कोरोना देश में: 24 घंटे में करीब 3.43 लाख मरीज मिले और 3.44 लाख ठीक हुए, इस महीने तीसरी बार नए संक्रमितों स… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 3 लाख 44 हजार 570 ठीक हो गए और 3,997 मरीजों की मौत हो गई। इस महीने ऐसा तीसरी बार हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं। इससे 4 दिन पहले 10 मई को 3.29 लाख केस आए थे और 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए थे। अगले ही दिन 11 मई 3.48 लाख नए मरीजों के मुकाबले 3.55 लाख संक्रमित रिकवर हो गए थे।

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.42 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,997
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3,44,570
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.40 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.62 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • देश में गुरुवार को 18 लाख 75 हजार 515 कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई। अब तक 31.13 करोड़ सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। सबसे ज्यादा 4.40 करोड़ टेस्टिंग उत्तर प्रदेश में की गई हैं। 3 करोड़ जांचों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।
  • ओडिशा के भुवनेश्वर की जेल में 120 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 2 की मौत भी हो गई है। DIG शुभाकांत मिश्रा ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही 449 कैदियों को 90 दिन की पैरोल पर छोड़ दिया है। पटनागढ़ और बहरामपुर जेल को कोविड केयर सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से अपना आंदोलन रद्द करने की अपील की है। हरियाणा बॉर्डर पर किसान काफी दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
  • उत्तराखंड में लॉकडाउन जैसी सख्ती के बीच सरकार ने 18 मई तक 3 घंटे दुकान खोलने की इजाजत दे दी है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब राज्य में दुकानदार सुबह 7 से लेकर 10 बजे तक दुकानें खोल सकेंगे। सरकार ने यह फैसला जनता की परेशानी कम करने के उद्देश्य से लिया है।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 42,582 लोग संक्रमित पाए गए। 54,535 लोग ठीक हुए और 850 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,857 लोगों की मौत हो गई। 5.33 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 17,745 लोग संक्रमित पाए गए। 19,425 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.81 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.59 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,646 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 10,489 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,189 लोग ठीक हुए और 308 की मौत हो गई। अब तक 13.72 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,618 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 77,717 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 9,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,274 लोग ठीक हुए और 195 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 10,742 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,269 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हो गई। अब तक 7.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,840 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.22 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 8,419 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,157 लोग ठीक हुए और 74 की मौत हो गई। अब तक 7.8 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,753 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.08 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts