Coronavirus Cases in India: लॉकडाउन आखिरी उपाय, कोरोना की बढ़ी ऐसी रफ्तार की देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा – Navbharat Times

नई दिल्ली
पिछले साल कोरोना को देखते हुए देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा लेकिन कोरोना की रफ्तार कम रही। वहीं इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त पीएम से लेकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को आखिरी उपाय बताया। हालांकि कोरोना की रफ्तार इस कदर तेज हुई और जो हालात बिगड़े उसके बाद राज्यों को लॉकडाउन का ही विचार आ रहा है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, यूपी और अब बिहार में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है तो वहीं दिल्ली में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी लॉकडाउन लग गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद इस वक्त देश के आधे से अधिक हिस्से में लॉकडाउन लगा है। किन राज्यों में लॉकडाउन लगा है, कब तक है और क्या नियम है।

बिहार में लगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। राज्य में लॉकडाउन 5 से 15 मई तक लगाया गया है, ये बुधवार से प्रभावी ढंग से लागू होगा। अब तक सूबे में सख्ती बढ़ाते हुए इवनिंग कर्फ्यू घोषित किया गया था। शाम चार बजे तक दुकानें खुल रही थीं। सरकार ने बाजार में भीड़ कम करने के लिए सख्ती बढ़ाई थी, धारा 144 का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में लॉकडाउन का फैसला लिया गया।

Bihar Lockdown Guidelines: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली में सबसे पहले 19 अप्रैल की रात दस बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। बाद में 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था जो 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। वहीं अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है।

image

रखें हौसलाः सांसों को बचाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में बना 250 बेड का कोविड केयर सेंटर
यूपी में बढ़ा लॉकडाउन का दायरा
कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए यूपी में जारी वीकेंड लॉकडाउन अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी में अब 6 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले यूपी में तीन दिन के वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा हुई थी जो मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होना था। फिलहाल अब 4 और 5 मई को भी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत रहेगी। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा, यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।

image

UP Board Exam 2021 Update: फिर टल सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये है अपडेट
हरियाणा में लॉकडाउन
हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। राज्य में 3 मई से 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा चुका है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था

महाराष्ट्र में 15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी। अब 15 मई तक इसे बढ़ाया जा रहा है।

ओडिशा में कल से लॉकडाउन

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सख्त पाबंदी
मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले 3 मई तक पाबंदी थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई और जिलों में भी इसी प्रकार की पाबंदिया लागू हैं। छ्त्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में लॉकडाउन 5 मई तक है और इसे एक बार फिर बढ़ाए जाने की चर्चा हो रही है।

image

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोरोना के बढ़ रहे केस तो लॉकडाउन लगाने पर विचार करे सरकार
दक्षिण के राज्यों में भी पाबंदी
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केरल में पिछले महीने से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं तमिलनाडु में भी रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रखा गया है। साथ ही एक सरकारी आदेश में कहा गया कि रात्रि कर्फ्यू पूरे राज्य में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सार्वजनिक वाहनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी।

Coronavirus Cases in India: लॉकडाउन आखिरी उपाय, कोरोना की बढ़ी ऐसी रफ्तार की देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा


Coronavirus Cases in India: लॉकडाउन आखिरी उपाय, कोरोना की बढ़ी ऐसी रफ्तार की देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा

Related posts