बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले: भाजपा सांसद की धमकी- याद रखना TMC नेताओं और मुख्यमंत्री को भी दिल्ली… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election Result 2021 And Violence Update; Four Killed, Attacked On Nandigram BJP Office, BJP MP Parvesh Sahib Singh, TMC Vs BJP, West Bengal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कोलकाता28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी हिंसा शुरू हो गई है। नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में BJP के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल के नेताओं को भी दिल्ली आना है।

उन्होंने कहा कि TMC के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा। कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ीं। उपद्रवी उनके घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। याद रखना TMC के सांसद , मुख्यमंत्री, विधायकों को भी दिल्ली आना होगा। इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं।

भाजपा का आरोप- ममता की शह पर हो रहे हमले
विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले ममता बनर्जी की शह पर हो रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं।

कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूरे देश में धरना देंगे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध का फैसला किया है। भाजपा ने कहा है कि 5 मई को पार्टी कार्यकर्ता हर मंडल में इस हिंसा के विरोध में धरना देंगे। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर है।

नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर है।

BJP ऑफिस पर हमला
सोमवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में BJP के ऑफिस और कुछ दुकानों पर कुछ लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बम भी फेंके गए। एक शख्स ने बताया कि TMC के उपद्रवियों ने मेरी दुकान लूट ली। यहां कम से कम 10 बम फेंके गए हैं। कूचबिहार के सितलकुची से भी हिंसा की खबरें हैं। नंदीग्राम में BJP के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। हल्दिया में रविवार शाम कुछ बदमाशों ने मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी।

राज्यपाल ने पुलिस अफसरों से जवाब मांगा
हिंसा की रिपोर्ट के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर बात करने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद राज्य में हो रहीं हत्याएं खतरनाक स्थिति का संकेत हैं। पुलिस अफसरों से कानून का राज बहाल करने के लिए सभी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

तीन सीटों पर चुनाव टले
रविवार को आए चुनाव नतीजों में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतीं है। BJP को 77 सीटें मिली हैं। कोरोना से उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने ओडिशा की एक सीट पर भी चुनाव स्थगित कर दिए हैं। यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है।

TMC को 214 सीटें; ममता हारीं
बीते दिन ही बंगाल के चुनावी नतीजे घोषित किए गए हैं। इसमें TMC ने बंपर जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हालांकि वे खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गई हैं। उन्हें भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हराया है। तृणमूल को बंगाल में 214, भाजपा को 76 सीटें मिली हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय, एक सीट RSMP के नाम गई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts