कोरोना का कहर: 3.8 लाख नए मामले, 3596 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 30 लाख पहुंची – अमर उजाला – Amar Ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को देश में कोविड-19 वायरस के 3.80 लाख मामले सामने आए जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसी के साथ बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3596 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

सक्रिय मरीज 30 लाख 

इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या भी 30 लाख पहुंच गई है जो बेहद चिंताजनक है। पिछले साल वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद पहली बार सक्रिय मरीजों का आकड़ा 30 लाख पर पहुंचा है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तुलना करें तो अमेरिका में सर्वाधिक करीब 70 लाख सक्रिय मामले हैं। 30 लाख के आंकड़े के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में करीब 10 लाख सक्रिय मामले हैं और वह तीसरे नंबर पर है। 

चिंता की बात ये है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 16 फरवरी को देश में 1.38 लाख सक्रिय मरीज थे। इसे पांच लाख तक पहुंचने में 40 दिन लगे। 10 लाख का आंकड़ा 12 दिन में पूरा हुआ। इसके बाद महज 10 दिन में 10 लाख और फिर 9 दिन में 10 लाख सक्रिय मरीज बढ़ गए। 

जानिए कहां कितने मामले 

महाराष्ट्र

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 25,986 नए मामले सामने आए और 368 लोगों की मौत हो गई। 

विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 81829 सैंपल की जांच की गई जिसमें 31.76 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 368 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 20458 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। पिछले एक दिन में राजधानी में 25986 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 29,824 नए मरीज मिले हैं जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं। मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई। इन दिनों तीन लाख 41 एक्टिव केस हैं। इसी तरह 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

Related posts