हरिद्वार महाकुंभ 2021 : चैत्र पूर्णिमा पर साढ़े नौ बजे तक हरकी पैड़ी पर शाही स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु – अमर उजाला – Amar Ujala

1- श्री निरंजनी अखाड़ा 
सुबह 8.30 बजे छावनी से संत स्नान के लिए प्रस्थान करेंगे। 8.45 बजे शंकराचार्य चौक, 9.15 बजे चंडी घाट चौराहा पहुंचेेंगे। 9.40 बजे रोड़ी में सामान रखेंगे। 10 बजे शॉल पुल होकर 10.15 बजे ब्रह्मकुंड में प्रवेश करेंगे। 10.45 बजे तक स्नान करेंगे और 11.05 बजे रोड़ी वापस पहुंचेंगे। 11.35 बजे केशव आश्रम तिराहे से शंकराचार्य चौक होकर 12.55 बजे अखाड़े पहुंच जाएंगे।

2- जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ा 
8.30 बजे संत छावनी से जाएंगे और 9.20 बजे शंकराचार्य चौराहा पहुंचेंगे। 9.50 बजे चंडी घाट चौराहा और 10.15 बजे रोड़ी में सामान रखेंगे। 10.35 बजे शॉल पुल से होकर 10.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 11.20 बजे तक स्नान करेंगे और 11.40 बजे रोड़ी छावनी में वापस लौट आएंगे। 12.15 बजे अखाड़े में चले जाएंगे।

3-महानिर्वाणी अखाड़ा 
9.30 बजे संत छावनी से प्रस्थान करेंगे। 10.10 बजे शंकराचार्य चौक और 10.40 चंडी घाट पहुंचेंगे। 11.05 रोड़ी में सामान सुरक्षित रखने के बाद शॉल पुल से होकर 11.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 12.20 बजे तक स्नान करेंगे और 12.40 में रोड़ी क्षेत्र पहुंचेंगे। 01 बजे केशव आश्रम तिराहे से 1.40 बजे अखाड़े में पहुंचेंगे।

4-श्री निर्माणी, दिंगबर और निर्मोही अणि अखाड़ा 
तीनों अखाड़ों के संत 10.30 बजे प्रस्थान करेंगे और 11.15 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 11.55 बजे तक रोड़ी में सामान रखेंगे और शॉल पुल होकर 12.40 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 1.30 बजे तक स्नान करेंगे और दो बजे रोड़ी पहुंचेंगे। 3.10 बजे वापस अखाड़ा पहुंचेंगे।

5-श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन 
12 बजे संत प्रस्थान करेंगे और 1 बजे शंकराचार्य चौक से होकर 1.30 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 2.10 बजे रोड़ी में सामान रखने के बाद 2.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 3.20 तक स्नान करने के बाद 3.40 बजे रोड़ी पहुंचेंगे और 4.30 शंकराचार्य चौक पहुंचकर अखाड़ा जाएंगे। 

6-श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन 
2.25 बजे प्रस्थान करेंगे और 3.25 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 4 बजे रोड़ी से होकर 4.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 5.05 बजे तक स्थान करने के बाद 17.25 बजे रोड़ी वापस पहुंचकर 6.35 बजे अखाड़ा पहुंच जाएंगे।

7-श्री निर्मल अखाड़ा
2.15 बजे अखाड़े से प्रस्थान करने के बाद संत 3.40 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 4.20 बजे रोड़ी से होकर 5 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 5.25 बजे तक स्नान होगा और 5.50 बजे रोड़ी वापस आएंगे और 7 बजे अखाड़ा जाएंगे।

Related posts