कोरोना की मार: गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल हुए कोरोना पॉजिटिव, आज ही अमित शाह के साथ उद्घाटन कार्यक्रम… – Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद6 घंटे पहले

बाएं सें… गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। आज भी एक उद्घाटन समारोह में वो शाह के साथ मौजूद थे। गुजरात के CM विजय रूपाणी भी यहां मौजूद थे।

पटेल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें।

शनिवार सुबह अमित शाह ने गांधीनगर के कोलवाडा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

आज सुबह भी अमित शाह के साथ थे
ऑक्सीजन की किल्लत के मद्देनजर शनिवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कोलवाडा गांव के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

बता दें, करीब पंद्रह दिन पहले ही राज्य के शिक्षामंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा भी पॉजीटिव हो गए थे। हालांकि, अब वे स्वस्थ हो चुके हैं।

गुजरात में कोरोना की भयावह स्थिति
राज्य में ,शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 13,706 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 40 हजार 731 तक पहुंच चुकी है। जबकि बुधवार को कुल 4,802 मरीज ठीक हुए हैं। इसे मिलाकर अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 लाख 50 हजार 865 हो गई।

बुधवार को अहमदाबाद जिले में रिकॉर्ड 4906 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4821 मामले केवल अहमदाबाद शहर के हैं। राज्य में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 125 मौतें हुई हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 84,126 सक्रिय मामले हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts