मुंबई के विरार में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत – Navbharat Times

मुंबई
मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल में आग लगने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार आग कोविड अस्पताल केआईसीयू वार्ड में लगी। हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।

Bhandup Fire Update: उद्धव ठाकरे बोले- नहीं बख्शेंगे दोषियों को, 5 लाख मुआवजे का ऐलान
जानकारी के अनुसार जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 लोग मौजूद थे। आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के कारण का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। अस्पताल के बाकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

fire


Related posts