Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.45 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित – अमर उजाला – Amar Ujala

विज्ञापन

08:09 PM, 20-Apr-2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.45 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजकर 45 मिनट पर कोरोना की स्थिति को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

07:50 PM, 20-Apr-2021

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। 

06:57 PM, 20-Apr-2021

कोरोना के कहर के बीच पीएम मोदी ने अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की है।

बिहार में 70 डॉक्टर और 55 नर्स कोरोना संक्रमित

बिहार में आम लोगों के साथ डॉक्टरों और नर्सों पर भी कोरोना का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 डॉक्टर और 55 से अधिक नर्स संक्रमित हो गए हैं।

06:15 PM, 20-Apr-2021

महाराष्ट्र में लग सकता संपूर्ण लॉकडाउन, दिल्ली में गंभीर ऑक्सीजन संकट

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की कमी को देखते हुए महाराष्ट्र पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रह है। इससे संबंधित दिशानिर्देश की घोषणा जल्द की जाएगी। 

दिल्ली में गंभीर ऑक्सीजन संकट: केजरीवाल 

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में गंभीर ऑक्सीजन संकट बना हुआ है। मैं फिर से केंद्र से आग्रह करता हूं कि वह दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन के कुछ ही घंटे बचे हैं।

05:55 PM, 20-Apr-2021

राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लागू

कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राजस्थान में 22 अप्रैल से 21 मई तक  CrPC की धारा 144 लागू की जाएगी। राज्य गृह विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

प्रख्यात हॉकी विशेषज्ञ और पत्रकार बी.जी. जोशी का कोरोना के कारण निधन

प्रख्यात हॉकी विशेषज्ञ और पत्रकार बी.जी. जोशी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। उनके पुत्र ने इसकी जानकारी फोन पर दी।

05:30 PM, 20-Apr-2021

फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जारी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में पुलिस ने हिंजेवाड़ी क्षेत्र में फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जारी करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

05:21 PM, 20-Apr-2021

ऑक्सीजन पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि उद्योगों द्वारा ऑक्सीजन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए 22 अप्रैल तक इंतजार क्यों? तुरंत क्यों नहीं? लोगों की जिंदगी बहुत किमती है।

महाराष्ट्र के जेलों में कोरोना विस्फोट 

महाराष्ट्र के जेलों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक अब भी 259 कैदी और 104 जेल स्टाफ संक्रमित हैं। वहीं अब तक 1685 कैदियों का टीकाकरण किया गया है।

04:55 PM, 20-Apr-2021

कोरोना से मृत्यु दर हो रही कम: डॉ.हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने राहत की खबर देते हुए कहा कि आज सुबह तक 12,71,00,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जो लगातार कम हो रही है। परसो देश में 1.93 फीसदी लोग ICU बेड पर थे तो आज 1.75 फीसदी हैं। परसो वेंटिलेटर पर 0.40 फीसदी लोग थे आज भी इतने ही हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को  देश में ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4.29 फीसदी लोग थे जो आज 4.03 फीसदी हैं। पिछले साल भी 80 फीसदी  से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में रहते थे।

04:53 PM, 20-Apr-2021

30 अप्रैल तक 10 हजार और बेड होंगे उपलब्ध :विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि हमने ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या में भी वृद्धि की है जिसके कारण चिकित्सा ऑक्सीजन की अधिक खपत हुई है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक 10 हजार और बेड उपलब्ध कराएंगे।

04:49 PM, 20-Apr-2021

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव हुए कोरोना संक्रमित

एक रैली के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

04:36 PM, 20-Apr-2021

अमेरिका में 16 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति

अमेरिका में 16 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति मिल गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है।

04:23 PM, 20-Apr-2021

प्रधानमंत्री ने की राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे सेवास्थ्य की कामना की है।

03:54 PM, 20-Apr-2021

महाराष्ट्र के वृद्धाश्रम में कोरोना विस्फोट

महाराष्ट्र के पनवेल महानगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि परम शांति धाम नाम के वृद्धाश्रम में हमारी टीम ने टेस्टिंग किया तो 58 लोग पॉजिटिव आ गए। 2 लोगों की मौत भी हुई है। 16 लोगों को भर्ती कराया गया है।

03:35 PM, 20-Apr-2021

झारखंड में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन लोगों के इकट्ठे होने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं के साथ खनन, कृषि और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी गई है।

02:59 PM, 20-Apr-2021

महाराष्ट्र: सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी दूध-सब्जी औ किराने की दुकानें 

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगाम लगाने के लिए उद्धव सरकार ने दूध-सब्जी और किराना समेत सभी जरूरी सामनों की दुकानें केवल 4 घंटे तक ही खोलने का फैसला किया है। उद्धव सरकार के नए आदेश के मुताबिक, किराना, दूध-सब्जी, फल बेकरी समेत सभी जरूरी सामनों की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खोली जा सकेंगे। वहीं इन सभी दुकानों से सुबह 7 से आठ बजे तक ही होम डिलीवरी का जा सकेगी।

 

 

Related posts