कोरोना देश में: केजरीवाल बोले- पूरी दिल्ली में 100 से भी कम ICU बेड बचे, ऑक्सीजन की भी काफी कमी – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

दिल्ली में कोरोना के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग साढ़े 25 हजार केस आए हैं।​ चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर करीब 30% हो गई है। मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बेड बहुत तेजी से खत्म हो रहे हैं, ICU बेड की काफी कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी काफी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है।

अगले 2-3 दिन में 6,000 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड तैयार करेंगे : केजरीवाल
उन्होंने कहा कि कल मेरी डॉ. हर्षवर्धन से बात हुई, मैंने उन्हें बताया कि हमें बेड और ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा जरूरत है। आज अमित शाह से बात हुई, मैंने उन्हें भी हालात के बारे में बताया। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड हैं, उसमें 1800 बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं। हमारा केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थिति में कम से कम 7,000 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जाएं और हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिन में 6,000 से ज्यादा ऑक्सीजन बेड तैयार कर लेगी।

JEE मेन की परीक्षा टली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल के अंत में होने वाली JEE मेन 2021 परीक्षा टाल दी है। परीक्षा के दो सेशन फरवरी और मार्च में आयोजित किए जा चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की मांग की वजह से एजेंसी ने 10 दिन पहले परीक्षा स्‍थगित कर दी। परीक्षाएं 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जानी थी। एग्‍जाम की नई डेट्स फिलहाल तय नहीं हैं, लेकिन इसका ऐलान परीक्षा से 15 दिन पहले कर दिया जाएगा। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्‍होंने NTA को परीक्षा स्‍थगित करने का सुझाव दिया था।

बीते दिन रिकॉर्ड 2.60 लाख केस
देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बीते दिन देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों की जान भी गई।

शनिवार को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, उनमें महाराष्ट्र (67,123), उत्तर प्रदेश (27,334), दिल्ली (24,375), कर्नाटक (17,489) और छत्तीसगढ़ (16,083) शामिल हैं। बीते दिन देश में आए कुल नए मामलों के 58% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में सामने आए।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.60 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,492
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.38 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.47 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.28 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 17.93 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे। वाराणसी में कोरोना वायरस से लड़ रहे शीर्ष अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और डॉक्टर इस बैठक में शामिल होंगे।
  • दिल्ली सरकार ने हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले लोगों के लिए टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन को अनिवार्यता से लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत 4 अप्रैल के बाद हरिद्वार कुंभ से लौटने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन होना पड़ेगा।
  • सरकार के आदेश के मुताबिक, हरिद्वार से लौट आए या जाने वाले लोगों को www.delhi.gov.in में अपनी जानकारी अपलोड करनी है। ऐसा न करने पर उन्हें जबरन इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में भेजा जा सकता है।
  • दिल्ली में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 500 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार किया है। यहां बड़ी संख्या में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स उपलब्ध हैं। यहां लोगों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। न्यूरो और कार्डिक का केस आने पर मरीजों को AIIMS रेफर किया जाएगा।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ICU बेड सीमित संख्या में हैं। ऑक्सीजन और ICU बेड तेजी से कम हो रहे हैं। हमने बेड कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
  • कई शहरों में लॉकडाउन की वजह से पलायन जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। इसे देखते हुए रेलवे ने खास गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। परिसर में यहां-वहां थूकने और गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना लगेगा।
यह फोटो नई दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल की है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान यहां पहुंच रहे पैसेंजर्स का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

यह फोटो नई दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल की है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान यहां पहुंच रहे पैसेंजर्स का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 67,123 नए मरीज मिले। 56,783 मरीज ठीक हुए और 419 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.70 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.61 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.48 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 27,334 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7,831 लोग रिकवर हुए और 120 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.93 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,583 मरीजों की मौत हो गई। 1.50 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
राज्य में शनिवार को 24,375 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15,414 लोग रिकवर हुए और 167 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.46 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,960 मरीजों की जान चली गई। 69,799 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
राज्य में शनिवार को 16,083 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 9,828 लोग ठीक हुए और 158 की मौत हो गई। राज्य में 1.30 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 3.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,739 पहुंच गया है।

5. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 11,269 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,497 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,491 मरीजों की जान चली गई। 63,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में शनिवार को 9,541 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,783 लोग रिकवर हुए और 97 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,267 मरीजों की मौत हो गई। 55,398 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts