कांपी धरती: बिहार, असम और बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता – अमर उजाला – Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:24 PM IST

ख़बर सुनें

बिहार, असम और बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। इसका केंद्र सिक्किम नेपाल बॉर्डर के नजदीक बताया जा रहा है। इस भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित बिहार हुआ है। राज्य के पटना, किशनगंज, अररिया में लोगों ने झटके महसूस किए।  हालांकि अभी तक किसी तरह जान माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन

पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों में भूकंप के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर राज्य में भूकंप के बाद की स्थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। भूकंप, भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की।  

Related posts