COVID-19 Vaccination India Live Updates: मुजफ्फरपुर में टीका लगते ही शख्स चेस्ट पेन से बेहोश, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोले – दुनिया में सबसे अच्छी वैक्सीन भारत के पास – Jansatta

COVID-19 Vaccination, Coronavirus Vaccine: मंत्रालय ने बताया कि अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। पहले दिन 1,91,181 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

भारत में 16 जनवरी, 2021 को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। (फोटोः PTI)

COVID-19 Vaccination, Coronavirus Vaccine : भारत में कोविड-19 के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज आज किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। मंत्रालय ने बताया कि अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। पहले दिन 1,91,181 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

वहीं पहले दिन सेना के कुल 3,129 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज देश में 3351 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव में 2 तरह के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। COVISHIELD सभी राज्यों को दिया गया है। COVAXIN को 12 राज्यों को दिया है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा “वैक्सीनेशन निश्चित रूप से हम सब के लिए कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक संजीवनी के रूप में प्रस्तुत की गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के कदम और तेजी से आगे बढ़ेंगे ये हमें निश्चित नजर आता है।” स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भरता में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटकर कुल पाॅजिटिव मामलों के 2% रह गए हैं। कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 96.56% है।

Related posts