कोरोना देश में: अब केवल दो राज्यों में 50 हजार से ज्यादा मरीज; एक्टिव केस के मामले में भारत 14वें नंबर पर प… – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

फोटो दिल्ली की है। कोरोना टेस्ट के लिए स्वाब सैंपल कलेक्ट करता स्वास्थ्यकर्मी। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

देश में अब दो राज्य केरल और महाराष्ट्र ही ऐसे हैं जहां 50 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज हो रहा है। बाकी सभी राज्य और केंद्र शासित राज्यों में ऐसे मरीजों की संख्या 50 हजार से कम है। केरल में सबसे ज्यादा 64 हजार 554 और महाराष्ट्र में 51 हजार 892 एक्टिव केस हैं। पूरे देश में ऐसे मरीजों की संख्या 2 लाख 12 हजार 486 है।

दूसरी अच्छी बात ये है कि भारत अब एक्टिव केस के मामले में दुनिया का 14वां देश हो गया है। अब तक भारत 12वें पायदान पर था। अगर मरीजों की संख्या ऐसे ही घटती रही तो जल्द ही टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से भी भारत बाहर हो जाएगा।

24 घंटे के अंदर 13 हजार मरीज मिले
देश में मंगलवार को 13 हजार 845 लोग संक्रमित मिले। 14 हजार 715 लोग रिकवर हुए और 160 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 4 लाख 93 हजार 758 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात है कि इनमें 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार 425 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 51 हजार 525 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

जल्द देश को 4 और वैक्सीन मिल सकती है

देश में वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार ने वीकली रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि देश में कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के अलावा 4 और वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। सभी अलग-अलग ट्रायल स्टेज में हैं। इसमें जायडस कैडिला की वैक्सीन और रूस की वैक्सीन स्पूतनिक- V तीसरे फेज की ट्रायल में है। इसके अलावा बायोलॉजिकल-E और पुणे की जेनोवा कंपनी ने पहले फेज की ट्रायल शुरू की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि ये वैक्सीन भारत में ही तैयार हो रहीं हैं और भारत में ही इसका मैन्युफैक्चरिंग होगा। आने वाले कुछ महीनों के अंदर इनमें से सभी या फिर कुछ वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मिल सकता है।

कोवैक्सिन की कीमत 206 रुपए होगी

  • फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1431 रुपए है।
  • मॉडर्ना की वैक्सीन की एक खुराक की संभावित कीमत 2348 से 2715 रुपए तक रहेगी।
  • सिनोफार्म कंपनी की वैक्सीन की एक खुराक के लिए 5650 रुपए से अधिक की होगी।
  • सिनवैक बायोटेक की वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1027 रुपए है।
  • भारत में बनी कोवीशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपए प्रति खुराक रखी गई है।
  • कोवैक्सिन की एक खुराक की कीमत 206 रुपए पड़ रही है।

कोवैक्सिन की 55 लाख डोज का ऑर्डर दिया

सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत सरकार ने सीरम इंस्टि्टयूट से 200 रुपए प्रति खुराक (GST अतिरिक्त) की दर से कोवीशील्ड की 1.10 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया है। इसके अलावा कोवैक्सिन की 55 लाख डोज का भी ऑर्डर किया जा रहा है। भारत बायोटेक ने फिलहाल 16.5 लाख डोज भारत सरकार को मुफ्त में उपलब्ध कराने को कहा है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राज्य में मंगलवार को 386 लोग संक्रमित मिले। 545 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 30 हजार 892 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 17 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 707 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3179 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 485 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 650 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। यहां अब तक 2.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3718 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7651 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात

राज्य में मंगलवार को 602 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 855 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 53 हजार 161 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 41 हजार 472 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4350 लोगों की मौत हो चुकी है। 7339 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 293 लोग संक्रमित मिले। 675 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 13 हजार 718 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 4 हजार 779 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2739 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6200 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र

राज्य में मंगलवार को 2936 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3282 लोग रिकवर हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 74 हजार 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 लाख 71 हजार 270 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। 51 हजार 892 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts