10वीं की लड़की का बनाया MMS और महीनों करता रहा SEX

आगरा। इंटर के छात्र ने पड़ोस में रहने वाली दसवीं की छात्रा की निजी क्षणों की क्लिपिंग बना ली। इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा का जीना हराम कर दिया। बनाए गए वीडियो के दम पर उसने कई महीने तक शारीरिक शोषण भी किया। छात्रा के परिजनों ने मंगलवार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मामला जगदीशपुरा के सुभाष नगर क्षेत्र का है। पंद्रह वर्षीय प्रिया (बदला नाम) हाईस्कूल की छात्रा है। बताया जाता है पड़ोस में रहने वाला मनोज कुमार पुत्र चंद्रभान काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। छत लगी होने के कारण पिछले दिनों मनोज ने उसके निजी क्षणों की मोबाइल से क्लिपिंग बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके रकम ऐंठने लगा। उसका स्कूल जाना व घर से निकलना मुश्किल कर दिया। दहशत के चलते छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने कारण जानने का प्रयास किया तो वह टालमटोल कर गई। इसके बावजूद मनोज ने इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। आखिर छात्रा के घर पर आकर उसके साथ मनमानी करने लगा।पीड़िता के पिता के अनुसार मनोज ने पुत्री को धमकी दे रखी थी कि इसकी जानकारी घर में किसी को दी तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा और क्लिपिंग सार्वजनिक कर देगा। इसके चलते पुत्री शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। आखिर प्रिया को लगातार दहशत में देखकर परिजनों को मामला गड़बड़ लगा। उन्होंने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने मनोज द्वारा ब्लैकमेल करने की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिवार के लोग मंगलवार सुबह उसे लेकर जगदीशपुरा थाने पहुंचे।एसओ घनश्याम सिंह ने बताया पीड़ित छात्रा की तहरीर पर उसका मेडिकल करा मनोज के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: DainikBhaskar.com

Related posts