बुधवार का भाग्यांक रहेगा 1, अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन

जीवन मंत्र डेस्क। बुधवार, 4 दिसंबर मूलांक 4 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 5 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंकों के विशेष बनेंगे। अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 3 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 4 दिसंबर का दिन…

  • अंक 1

सरकारी पक्ष से परेशानियां रह सकती है। प्रमोशन का मामला अभी पक्ष में आता नहीं दिख रहा। पाइल्स की परेशानी है तो इस मामले में सावधानी रखें।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 2

आपके नेतृत्व में पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़िया ढंग से संपन्न हो सकती है। महिला अधिकारियों के लिए समय शुभ रह सकता है। आंखों से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- गणेशजी को मोटी बूंदी का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

  • अंक 3

बड़ी उठापटक में लग सकते हैं। खास लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रह सकती है।
क्या करें- शिव-परिवार को पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 4

यदि संविदाकर्मी या अस्थाई कर्मियों के रूप में नौकरी पर लगे हैं तो स्थाई होने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का आशीर्वाद मिल सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इस मामले में लापरवाही न बरतें।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 5

सरकारी सप्लायरों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। सर्जिकल आयटम्स के निर्माताओं के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। जांघों मे खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- हल्के रंग की रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

  • अंक 6

धन के लेनदेन में वैध-अवैध का पूरा-पूरा ध्यान रखें। कोई पिछला लेनदेन अब दुखी कर सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- हनुमानजी के मीठा पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 7

किसी खास जांच में लगे प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। अपने अधिकारियों से उलझें नहीं। दिमागी उठापटक से बचें।
क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 8

सरकारी पक्ष झटका दे सकता है। प्रमोशन का मामला खटाई में पड़ सकता है। चिड़चिड़ाहट रह सकती है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 9

हर बात की त्वरित और उग्र प्रतिक्रिया देंगे तो बना हुआ काम बिगाड़ लेंगे। अपने से बड़े व्यक्ति से व्यर्थ की जिद्द न करें। आत्मविश्वास और अति आत्मविश्वास का अंतर भली प्रकार समझ लें।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

numerology, ank jyotish, bhavishya, budhwar rashifal, 4 December rashifal 2019

Source: DainikBhaskar.com

Related posts