बीते 24 घंटे में सिर्फ 7.35 लाख टेस्ट हुए, यह 98 दिनों में दूसरा सबसे कम आंकड़ा

देश में कोरोना की जांच में बीते कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है। रविवार को सिर्फ 7 लाख 35 हजार 978 टेस्ट किए गए। यह 27 सितंबर के बाद, यानी 98 दिन में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। 27 सितंबर को कुल 7 लाख 9 हजार 394 जांच की गई थीं। इसके बाद 27 दिसंबर को 7 लाख 15 हजार 397 टेस्ट हुए। देश में अब तक 17.56 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 16 हजार 678 केस आए। 19 हजार 658 मरीज ठीक हो गए, जबकि 215 की मौत हो गई। अब तक 1.03 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 99.46 लाख मरीज ठीक हो चुके, 1.49 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

अब सिर्फ 5 राज्यों में एक्टिव केस10-10 हजार से ज्यादा
देश में इलाज करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या, यानी एक्टिव केस 2.42 लाख हो चुके हैं। बीते एक हफ्ते से इसमें हर दिन औसतन 4778 की कमी आ रही है। टॉप-10 राज्य ही ऐसे हैं, जहां 10-10 हजार से कम एक्टिव केस हैं। इनमें केरल 65 हजार 277 मरीजों के साथ टॉप पर है। 54 हजार 317 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 424 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 708 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 26 हजार 872 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 11 हजार 243 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 585 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5044 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 724 कोरोना संक्रमित पाए गए। 947 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 44 हजार 26 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 533 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3641 मरीजों की मौत हो गई। 8852 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 715 कोरोना संक्रमित पाए गए। 938 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 228 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 760 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4318 मरीजों की मौत हो गई। 9150 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
शनिवार को राज्य में 467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 890 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 9 हजार 319 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 97 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2705 मरीजों की मौत हो गई है। 8795 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 3282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2064 लोग रिकवर हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 42 हजार 136 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 36 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 666 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 317 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts