कोरोना देश में: केरल, महाराष्ट्र छोड़कर सभी स्टेट और यूटी में हजार से कम मरीज मिल रहे; 24 घंटे में 200 से भी… – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली6 घंटे पहले

फोटो बेंगलुरु की है। यहां एक कलाकार वार्षिक चित्रकला मेला में कोरोना वॉरियर्स को सलामी देने के लिए चित्र तैयार करता हुआ।

नए साल पर देश के लिए दो अच्छी खबर है। पहला देश को कोरोना से निजात दिलाने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) एक साथ दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी। दूसरी सबसे अच्छी खबर है कि अब देश में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या काफी घट गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 हजार 114 लोग संक्रमित पाए गए। केरल और महाराष्ट्र को छोड़ दें तो बाकी सभी राज्य और केंद्र शासित राज्य (UT) में हजार से कम नए मरीज मिल रहे हैं। इससे भी अच्छी बात ये है कि मौत की संख्या भी काफी घट गई है। रविवार को 200 से भी कम लोगों की जान गई।

अब तक 1.03 करोड़ मामले
देश में अब तक 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 726 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 99 लाख 43 हजार 560 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 49 हजार 659 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 43 हजार 618 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मलयालम कवि और गीतकार की मौत
रविवार को केरल में मशहूर मलयालम कवि और गीतकार अनिल पंचपूरन की कोरोना से मौत हो गई। वह कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से तिरुअनंतपुरम स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां रविवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

अब तक 13% लोगों की जांच हुई

अब तक कुल आबादी के लगभग 13% हिस्से यानी 17.4 करोड़ लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 5.9% लोग संक्रमित मिले। इसका मतलब है कि हर 100 टेस्ट पर सिर्फ 6 लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्यों की बात करें, तो 6 राज्यों में टेस्टिंग का आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.4 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं, बिहार में 1.9 करोड़, तमिलनाडु और कर्नाटक में 1.4 करोड़, महाराष्ट्र में 1.3 करोड़ और आंध्र प्रदेश में 1.2 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

पॉजिटिविटी रेट की बात करें, तो महाराष्ट्र 15% के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद गोवा 12.7%, चंडीगढ़ 10.8%, नगालैंड 9.9%, केरल 9.6% और लद्दाख 9% का नंबर आता है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी केरल (65,377) और महाराष्ट्र (53,137) में ही हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना वैक्सीन के लिए देश के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड के इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंजूरी दे दी है।
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने जायडस कैडिला हेल्थकेयर की जायकोव-डी को फेज-3 ट्रायल का अप्रूवल मिला है। DCGI के डीजी वी जी सोमानी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
  • हिमाचल प्रदेश के राज्य एजुकेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू हो जाएंगी। रविवार को इसके लिए बोर्ड की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • ब्रिटेन (UK) में सामने आए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को भारतीय वैज्ञानिकों ने आइसोलेट करने में कामयाबी हासिल कर ली है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डीजी ने रविवार को यह जानकारी दी।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 424 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 708 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 26 हजार 872 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 11 हजार 243 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 585 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5044 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 724 कोरोना संक्रमित पाए गए। 947 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 44 हजार 26 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 533 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3641 मरीजों की मौत हो गई। 8852 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात

राज्य में रविवार को 715 कोरोना संक्रमित पाए गए। 938 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 228 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 760 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4318 मरीजों की मौत हो गई। 9150 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान

शनिवार को राज्य में 467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 890 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 9 हजार 319 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 97 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2705 मरीजों की मौत हो गई है। 8795 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।​​​​​​​

5. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 3282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2064 लोग रिकवर हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 42 हजार 136 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 36 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 666 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 317 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। ​​​​​​​

Related posts