केरल में अब 60 हजार 522 एक्टिव केस, महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंचा

केरल में बीते 24 घंटे में 3423 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 4494 मरीज ठीक हो गए, जबकि 27 की मौत हुई। अब यहां 60 हजार 522 एक्टिव केस हैं। इस मामले में इसने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अब 59 हजार 469 एक्टिव केस हैं।

कुल संक्रमितों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 17.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 हजार 801 की मौत हुई है। वहीं, केरल में 7.09 लाख केस आए हैं और 6.45 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 2844 की मौत हुई है।

देश में सोमवार को 19 हजार 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 30 हजार 199 मरीज ठीक हुए और 300 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 11 हजार 372 की कमी आई। अब तक 1 करोड़ 75 हजार 422 केस आ चुके हैं। इनमें से 96.35 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। अब कुल 2.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक राज्य के नगर निगम वाले इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। इस दौरान रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तब लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की इजाजत होगी।
  • राज्य सरकार ने यूरोपीय देशों से आने वालों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की है। ऐसे पैसेंजर्स को 14 दिन तक इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना होगा। ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है। इसे मौजूदा वायरस से 70% ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला माना जा रहा है।
  • मेदांता अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत अब कम पड़ रही है।
  • केरल सरकार ने बार, वाइन और बियर पार्लर खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अब तक केवल पार्सल सर्विस की मंजूरी थी।
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हालत बिगड़ गई है। उन्हें अब पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। 12 दिसंबर को वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब से वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां सोमवार को 803 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 1669 मरीज ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। यहां कोरोना के अब तक 6.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 5.98 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 304 की मौत हो चुकी है, जबकि 9255 का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 1035 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1290 लोग ठीक हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 32 हजार 319 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 2.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, 3490 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 54 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां सोमवार को 960 संक्रमित मिले। 1268 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.36 लाख संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 2.20 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 4241 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 525 का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां सोमवार को 913 संक्रमित मिले। 1365 मरीज ठीक हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2.99 केस आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2626 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 961 का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 2834 कोरोना संक्रमित मिले। 6053 लोग ठीक हुए और 55 की मौत हो गई। अब तक 18.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.89 लाख ठीक हो चुके हैं, 48 हजार 801 की मौत हो चुकी है, जबकि 59 हजार 469 का इलाज चल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts